कुमार इंदर, जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सोमती नदी में जा गिरी। कार में सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार गोटेगांव से जबलपुर की ओर आ रही थी। हादसा भेड़़ाघाट थाना इलाके के चरगंवा गांव के पास हुआ है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए गए। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की स्पीड तेज थी।
यह भी पढ़ें:26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा कैसे भारत लाना हुआ आसान? ऐसे मिली प्रत्यर्पण में कामयाबी
इसकी वजह से ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पुल से टकराकर नीचे गिर गई। पुलिस को शव बाहर निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। ऊंचाई से गिरने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कटर से काटकर शव बाहर निकाले गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। घायलों की पहचान 35 वर्षीय मनोज प्रताप पुत्र गोविंद पटेल और 36 वर्षीय जितेंद्र पुत्र नारायण पटेल लोधी के तौर पर हुई है।
मृतकों के परिजनों को पुलिस ने किया सूचित
दोनों चौकीताल के रहने वाले हैं। अभी मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार कार नंबर MP04 BA 6954 को कटर से काटकर शव निकाले गए हैं। दोनों घायल बोलने की हालत में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक भी भेड़ाघाट थाने के चौकीताल गांव के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया है।
बकरा जिंदा बचा
पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना के बाद वे मौके पर पहुंच गए थे। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव निकालने की थी। काफी मशक्कत के बाद पहले दो लोगों के शव निकाले गए। बाद में दो और लोगों के शव निकाले गए। पुलिस को शव निकालने के लिए कार की खिड़कियों को तोड़ना पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, कार में एक बकरा भी था, जो जिंदा बच गया है। कार करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिरी है।
यह भी पढ़ें:8 बार रेकी, फिर रची 26/11 हमले की साजिश; कौन है भारत का गुनहगार डेविड हेडली?
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines