Thousand Pounder Bomb: जबलपुर की जीआईएफ फैक्ट्री में जल्द ही 500 थाउजेंड पाउंडर बम बनने हैं। क्योंकि इन बमों का ऑर्डर आया है। ये बम भारतीय वायु सेना को दिए जाएंगे जिनकी गिनती सबसे ज्यादा ताकतवर बमों में होती है। ये बम दुश्मनों के ठिकानों को पलक झपकते ही ध्वस्त कर देंते हैं।
थर्रा सकती है धरती
बता दें कि यह बम पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनाए जाते हैं, जो इतने खतरनाक होते हैं कि धरती पर गिरते ही धरती भी थर्रा सकती है। इस बम का वजन 450 किलो के बराबर होता है। यानि अगर किसी इमारत पर यह बम गिराया जाता है तो पूरी की पूरी इमारत राख के ढेर में तब्दील हो जाती है। जबलपुर के ग्रे आयरन फाउंड्री यानी जीआईएफ को 500 थाउजेंड पाउंडर बमों को बनाने का ऑर्डर मिला है, जिसके पहले चरण में 5 बम तैयार कर फैक्ट्री ने ऑडनेंस फैक्ट्री खमरिया के सुपुर्द कर दिए हैं। इन बमों में बारूद की फिलिंग होने के बाद इन्हें भारतीय वायु सेना के हवाले किया जाएगा।
जानिए इस बम की खासियत
थाउजेंड पाउंडर बम बेहद खतरनाक और शक्तिशाली बमों में से एक होते हैं, जिसकी मारक क्षमता सबसे ऊंचे स्तर की मानी जाती है। वायु सेना के लड़ाकू विमानों के द्वारा टारगेट सेट कर इनके जरिए हमला किया जाता है। इन बमों का इस्तेमाल बंकरों, विमानतल और हवाई पट्टियों को ध्वस्त करने के लिए किया जाता है।
सर्जिकल स्ट्राइक में हुआ था इस्तेमाल
पुलवामा अटैक के बाद जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर हमला किया था, तब दुश्मनों को मिटाने के लिए थाउजेंड पाउंडर बमों का ही इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा जानकारों का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भी इसी तरह के बमों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है, इसके अलावा चाइना जैसे देश भी अब इन्हीं बमों का इस्तेमाल करने लगे हैं। बता दें कि इस एक बम की कीमत 3 लाख रुपए होती है।
जीआईएफ फैक्ट्री को पहली बार मिला ऑर्डर
जबलपुर की जीआईएफ फैक्ट्री में इतने बड़े बम का ऑर्डर पहली बार मिला है। जो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है। फिलहाल इन बमों को तैयार किया जा रहा है। जिनमें बारुद की फिलिंग की काम खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में किया जाएगा।
ये भी देखें: MP Per Capita Income : मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति शुद्ध आय बढ़कर एक लाख 40 हजार 583 रुपये हुई
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines