जबलपुर: मध्यप्रदेश की न्यायधानी जबलपुर (Jabalpur) से बड़ी खबर सामने आई है। मेखला रिसोर्ट (Mekhla Resort) में मंगलवार शाम युवती की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दो दिन पहले ही होटल में ठहरने के लिए युवक-युवती पहुंचे थे। पुलिस मामले में हत्या किए जाने की आशंका जता रही है साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक जबलपुर जिले के तिलवारा स्थित होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में युवती की लाश मिली है। दो दिन पहले होटल में ठहरने के लिए युवक-युवती पहुंचे थे, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। कथित तौर पर युवक ने गुस्से में आकर युवती की हत्या कर दी।
घटना के बाद से युवक फरार है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि जिस समय कमरे का दरवाजा खोला गया था उस समय युवती निर्वस्त्र हालत में मिली थी।
आखिर क्या है पूरा मामला
युवती ओमती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। होटल में जाते समय युवक-युवती सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। वारदात की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर होटल स्टाफ के द्वारा सूचना मिली कि 6 नवंबर को युवती अपने एक साथी के साथ आकर रुकी थी। सोमवार दोपहर को युवती का साथी होटल से चला गया था।
जब खाने के लिए नहीं खोला दरवाजा
रात को खाने के लिए युवती से संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं मिला। मंगलवार दोपहर को भी रूम की बेल बजाई गई जब कमरे से कोई जवाब नहीं मिला तो मास्टर की से दरवाजा खोला गया तो देखा की युवती निर्वस्त्र हालत में बेड पर मृत पड़ी हुई है।
सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने आगे बताया कि युवती के शव के पास ही उसका आधार कार्ड मिला है, जिसमें युवती का पता ओमती लिखा हुआ है। तिलवाराघाट थाना पुलिस अब उस युवक की तलाश में जुटी हुई है जिसके साथ वह रविवार को आई थी। इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम को हत्या और रेप से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines