MP IT Raid Crocodiles: मध्यप्रदेश के सागर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इनकम टैक्स के अधिकारी कारोबारी राजेश केसरवानी के यहां छापेमारी करने गए थे। इस दौरान उन्हें 4 मगरमच्छ मिल गए। जानकारी के अनुसार जिस घर से मगरमच्छ मिले हैं वह बीजेपी के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर का है।
एनडीटीवी के हवाले से सामने आई खबर के अनुसार यह छापेमारी राठौर के बिजनेस पार्टनर राजेश केसरवानी के बीड़ी कारोबार में टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर की गई है। बता दें कि राठौर सागर के पुराने नेता हैं वे 2013 में विधायक बने थे। उनके पिता हरनाम सिंह भी एमपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बता दें कि अधिकारी पिछले 6 दिनों से केसरवानी और उनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः फ्रिज में टुकड़ों में मिली लिव इन पार्टनर की लाश, MP में दिल दहलाने वाली वारदात
अधिकारियों ने बरामद किए 4 मगरमच्छ
शुक्रवार को छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने परिसर के भीतर बने एक तालाब में 4 मगरमच्छ देखे। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मामले में एमपी के वन बल के प्रमुख संरक्षक असीम श्रीवास्तव ने बताया जीवों को बचा लिया गया है और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा मगरमच्छों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
बता दें कि अब तक 155 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता चला है। 3 करोड़ कैश, सोना, चांदी भी बरामद किया गया है। इसके अलावा बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर की 140 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है, जोकि कस्ट्रक्शन का कारोबार करते हैं।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
5 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
21 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
23 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines