---विज्ञापन---

फ्रिज में टुकड़ों में मिली लिव इन पार्टनर की लाश, MP में दिल दहलाने वाली वारदात

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के देवास से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर की फ्रिज से महिला का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि हत्या करीब 6 महीने पहले हुई होगी।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के देवास से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर के अंदर फ्रिज में महिला का सड़ा-गला शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और एक पूर्व किरायेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला की हत्या करीब 6 महीने पहले की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, महिला साड़ी पहनी हुई थी, हाथ बंधे हुए थे और गले में फंदा लगा था। जिस घर से शव बरामद हुआ है वह बैंक नोट प्रेस पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वृंदावन धाम कॉलोनी में है। इस घटना की जानकारी सामने आते ही देवास पुलिस में हड़कंप मच गया। अभी तक हुई जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

---विज्ञापन---

देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के मुताबिक, मृत महिला की उम्र 30 साल के आसपास है। संदेह है कि जून 2024 में उसकी हत्या कर दी गई होगी। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर से दुर्गंध आने लगी। इसकी जानकारी पड़ोसियों ने मकान मालिक को दी। जिसके बाद घर का दरवाजा खोला गया तो रेफ्रिजरेटर में महिला का शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।


जांच में पता चला कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने 2023 में उज्जैन के संजय पाटीदार को घर किराए पर दिया था। एक साल बाद पाटीदार ने मकान खाली कर दिया लेकिन कुछ हिस्सों में वह सामान रखा हुआ था। इसके बाद पाटीदार कभी-कभी आता था. वह एक लड़की के साथ लिव-इन में रहता था। पड़ोसियों के अनुसार, पिछले काफी समय से लड़की दिखाई नहीं दी थी। पाटीदार नेबताया था कि वह मायके गई हुई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : स्नैक्स देकर मामा ने बहलाया, फिर 3 साल की बच्ची से किया रेप

पाटीदार का कहना है कि वह काफी समय से लड़की के साथ रह रहा था लेकिन शादी का दबाव बनाए जाने के कारण वह परेशान हो गई था। अपने एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। एक दिन उसने गला दबाकर हत्या की और शव को फ्रिज में रख दिया। शव से बदबू ना आए, इसके लिए फ्री को हमेशा चालू रखता था लेकिन हाल ही में जब घर की बिजली सप्लाई किसी वजह से बंद हो गई तो बदबू के कारण मामला सामने आया।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 11, 2025 07:38 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola