IPL 2023: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एक ड्राइवर ने रविवार को एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप में 49 रुपये का निवेश कर डेढ़ करोड़ रुपये जीत लिए। उन्होंने गेमिंग ऐप में ’49 रुपये की श्रेणी’ में एक वर्चुअल क्रिकेट टीम बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त करके यह राशि जीती।
शहाबुद्दीन मंसूरी के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि वह पिछले दो वर्षों से इस तरह के ऑनलाइन क्रिकेट खेलों में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहा था। उन्होंने रविवार को खेले गए आईपीएल के कोलकाता और पंजाब के बीच मैच के दौरान भी क्रिकेट टीम बनाई थी, जिससे उनकी किस्मत की बदल गई। पेशे से ड्राइवर शहाबुद्दीन का कहना है कि वह 2 साल से यह गेम खेल रहा है और अब मैच में उसने टीम बनाई और डेढ़ करोड़ रुपये की इनामी राशि जीत ली।
20 लाख निकाले
फिलहाल शहाबुद्दीन ने अपने ऐप वॉलेट से जीत की 1.5 करोड़ रुपये में से 20 लाख रुपये निकाल लिए हैं। कर के रूप में कुल 6 लाख रुपये काटे जाएंगे और 14 लाख रुपये उनके बैंक खाते में जमा किए जाएंगे।
शाहबुद्दीन की क्या योजना है?
मध्य प्रदेश के सेंधवा में किराए के मकान में रहने वाले शाहबुद्दीन ने जीती हुई रकम से अपना घर बनाने की योजना बनाई है। बाकी बची रकम से उनका खुद का बिजनेस शुरू करने का भी लक्ष्य है।
कैसे जीती इतनी रकम?
ड्रीम11 पर शहाबुद्दीन ने इतनी मोटी रकम जीती। इसके अलावा आज मार्केट में ऐसे और ऐप हैं, जहां आप 11 खिलाड़ियों की एक टीम बना सकते हैं। इनमें श्रेणी होती हैं, कि जैसे शहाबुद्दीन ने 49 रुपये वाले ब्रैकेट में टीम बनाई थी। ऐसे में अलग-अलग पैसों में टीम बनाई जा सकती है। लाखों-करोड़ों लोग टीम बनाते हैं। ड्रीम11 जैसे तमाम ऐप एक फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप होती हैं जहां आप हर छोटे-बड़े, देश-विदेश में चल रहे मैचों के आधार पर अपनी टीम बना सकते हैं। अगर आपकी बनाई हुई टीम में जो खिलाड़ी हैं, वे बहुत अच्छा प्रदर्शन कर देते हैं तो आपके जीतने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं।
संबंधित खबरें
मध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
48 mins agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
18 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
23 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines