हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इंदौर करेगा U-20 बैठक की मेजबानी, मालवी अंदाज में होगा मेहमानों का स्वागत, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
Indore U-20 Meeting

Indore U-20 Meeting: हाल ही में देश के सबसे साफ शहर इंदौर में G-20 की बैठक हुई थी, जबकि अब इंदौर शहर एक और बड़ी मेजबानी करने की तैयारी में है। इंदौर में U-20 बैठक भी होगी। यह बैठक शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। जिसके लिए शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मालवी अंदाज में होगा स्वागत

18 मई को इंदौर में होने वाली यू-20 की बैठक के लिए शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगमायुक्त हर्षिका सिंह के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद बताया गया है कि बैठक में आने वाले मेहमानों का मालवी अंदाज में स्वागत किया जाएगा। सभी को मालवी पगड़ी पहनाई जाएगी।

दुनियाभर से आएंगे महापौर

इंदौर में होने वाले इस आयोजन में देशभर के महापौर इंदौर आएंगे। इसके लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है। हालांकि महापौर के सम्मेलन की मुख्य बैठक अहमदाबाद में होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें अर्बन प्लानिंग, लोकल स्ट्रेंथ, डिजिटाइजेशन शामिल हैं।

तैयारियां पूरी

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि जी-20 की बैठक के बाद U-20 की बैठक के लिए इंदौर तैयार है। जिसमें 50 से अधिक राज्यों के महापौर पहुंच रहे हैं। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इंदौर से हेमंत शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें