शौचालय, लीकेज… इंदौर में कैसे जहरीला हुआ पानी, लैब रिपोर्ट में नया खुलासा, हाई कोर्ट में आज सुनवाई

इंदौर में दूषित पानी पीने से मौतों और बीमार पड़ने के मामले आज मप्र हाई कोर्ट सुनवाई करेगा। कोर्ट ने सरकार से इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट भी सामने आ गई है। पढ़िए पूूरी रिपोर्ट।

Indore (1)

स्वच्छता में सिरमौर इंदौर में दूषित पानी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने अब तक करीब 13 मौतें हो चुकी हैं। वहीं 1400 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। करीब 300 नए लोग बीमार हुए हैं। मामले में मप्र सरकार ने कुछ अधिकारियों को सस्पेंड किया है। आज मप्र हाई कोर्ट में मामले में सुनवाई करेगा। अब जहरीले पानी की लैब रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन

इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीला पानी पीने से अब तक 13 की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन केवल 4 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है लेकिन कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 1400 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की बात स्वीकारी थी। अब रिपोर्ट में जहरीले पानी की वजह साफ हो गई है।

विज्ञापन

इंदौर के CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट में जहरीले पानी की पुष्टि हुई है। भागीरथपुरा इलाके में पानी पाइपलाइन में लीकेज के कारण पीने का पानी दूषित हो गया था। इससे लोगों के घरों में गंदा पानी गया और लोग बीमार हो गए।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भागीरथपुरा में एक पुलिस चौकी के पास पानी की पाइपलाइन में लीकेज मिला था। यहां एक शौचालय बना है। दावा किया जा रहा है कि इसी शौचालय और आसपास की गंदगी लीकेज के जरिए पाइप लाइन में गई थी। इससे पीने का पानी जहरीला हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार पार्षद से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। खंडहर व्यवस्था पर न कभी पास की पुलिस, न नगर निगम अधिकारी का ध्यान गया। गंदगी बढ़ती गई और लोगों की जिंदगी निगल गई।

विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत और बीमार पड़ने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इसके अलावा इंदौर में जल प्रदूषण के मुद्दे पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने सरकार से स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। जबलपुर की दो सदस्यीय पीठ ऑनलाइन सुनवाई करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ