सतना में 6 बच्चों को HIV ब्लड चढ़ाया, SDM के स्टिंग में बड़ा खुलासा, रैकेट से जुड़े तीन दलाल गिरफ्तार

Satna news Six children HIV infected blood: मध्यप्रदेश में सतना जिला अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित छह बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के मामले के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सिटी एसडीएम ने स्टिंग ऑप्रेशन करते हुए ब्लड की अवैध दलाली करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

Satna news HIV blood

Satna news Six children HIV infected blood: मध्यप्रदेश में सतना जिला अस्पताल में छह बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव बनाने वाला ब्लड सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब सिटी एसडीएम सतना राहुल सिलाडिया ने अपने वाहन चालक के माध्यम से एक स्टिंग ऑपरेशन कराया. स्टिंग के दौरान 4500 रुपये में ब्लड उपलब्ध कराने की डील तय हुई, जिसके बाद तत्काल प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया,अभी तक 3 दलाल प्रशासन के हत्थे चढ़े .

तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. प्रशासन का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल के ब्लड बैंक और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवालों के बीच प्रशासन की यह पहल बड़ा कदम मानी जा रही है.

क्या था मामला

मामला 4 महीने पुराना है. सतना जिला अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित छह बच्चों को HIV संक्रमित ब्लड चढ़ाने का मामला सामने आने वाले स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था. इन 6 में से एक के मां-बाप एचआईवी पॉजिटिव थे, बाकी पांच नेगेटिव थे. इस मामले में जांच के लिए तुरंत समिति बनाई गई थी. चार महीने बाद भी जांच रिपोर्ट में देरी होने के कारण सिटी एसडीएम बेहद नाराज थे. इसी मामले में बीते सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर सतीश कुमार ने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी लगाई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ