Indore Temple Tragedy: बावड़ी हादसे में मृतकों की संख्या 36 हुई, 18 को बचाया; CM बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Indore Temple Tragedy: मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी को हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 2 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। एक शख्स अब भी लापता है। घटनास्थल पर मौजूद सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें खोज और बचाव अभियान चला रही हैं।
बता दें कि रामनवमी के अवसर पर गुरुवार सुबह बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में एक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारी भीड़ के कारण एक ‘बावड़ी’ (कुएं) को ढंकने वाला स्लैब टूट गया। बावड़ी को ढकने के लिए लोहे की छड़ों के सहारे ढ़लाई कर कुएं की छत का निर्माण किया गया था।
Stepwell collapse at Indore temple | Death toll rises to 35
18 people were admitted to the hospital, out of which 2 people have been discharged. 35 people died. One person is still missing. Army, NDRF & SDRF teams are conducting search & rescue operation: Indore Collector Dr… pic.twitter.com/3Ff6VzAkXs
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 31, 2023
Stepwall collapse at a temple in Indore: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan met the injured victims at a hospital in Indore. The death toll in the incident stands at 35. pic.twitter.com/3Oo6LJdCaI
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 31, 2023
Stepwell collapse at Indore temple | The death toll has risen to 18. An army team has arrived from Mhow and is carrying out the search and rescue operation along with NDRF and SDRF: Makrand Deoskar, Police Commissioner, Indore pic.twitter.com/1xkWsTqZZC
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 30, 2023
Stepwell collapse at Indore temple | 21 injured were brought here & out of which 3 were brought dead. 6 have been shifted to ICU. The injured are having limb injuries, fractures. 3 children have also been brought here. All patients are being monitored: Margaret Roy Gorinath,… pic.twitter.com/sXjNWsB0ft
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 30, 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और यह भी पता लगाने का आदेश दिया कि कुएं पर मंदिर बनाने की अनुमति कैसे दी गई? उन्होंने पीड़ितों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।
इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में गुरुवार सुबह से लोगों का जुटना शुरू हो गया था। रामनवमी के मौके पर यहां हवन-पूजन का आयोजन किया गया था। मंदिर के आसपास के इलाकों (सर्वोदय नगर, पटेल नगर और स्नेह नगर) से भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे।
पूजा के दौरान मंदिर में अंडरग्राउंड बावड़ी की छत अचानक धंस गई, जिससे 60 से ज्यादा लोग बावड़ी में गिर गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बावड़ी की गहराई लगभग 40 फीट है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और कुछ लोगों को तत्काल रस्सियों के सहारे निकाला भी गया।
40 फीट गहरी बावड़ी में पानी होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आईं, हालांकि इस दौरान लगातार मोटर पंप के जरिए पानी को निकाला गया और रेस्क्यू चलाया गया। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्मी ने भी मोर्चा संभाल रखा है। इसके अलावा SDRF, NDRF, आर्मी की टीम, पुलिस और प्रशासन रेस्क्यू में जुटी हैं।
हादसे के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद एक पुजारी ने बताया कि गुरुवार को रामनवमी के मौके पर दोपहर 12 बजे भगवान राम की आरती की तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान अचानक बावड़ी की छत धंस गई और 50 से 60 लोग समेत मैं भी 40 फीट गहरी बावड़ी में गिर गया। पुजारी ने कहा कि मुझे तैरना आता था और मैं किसी तरह बाहर आया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: