Indore Software Firm: इंदौर की सॉफ्टवेयर फर्म ने कर्मचारियों के सेहत का ख्याल रखते हुए अनोखी पहल की है। फर्म के मुताबिक, कंपनी के कर्मचारियों के कंप्यूटर में ऐसे डिवाइस का यूज कर रही है जो उनकी शिफ्ट खत्म होते ही उन्हें घर जाने और काम खत्म करने का रिमाइंडर देगा।
फर्म के इस कदम को कर्मचारियों के काम और उनके जीवन के बीच संतुलन को सुनिश्चित करने के लिहाज से अनूठा कहा जा सकता है। मध्य प्रदेश के इंदौर में सॉफ्टवेयर फर्म ने टाइम ट्रैकर का उपयोग करना शुरू कर दिया है जो कार्यालय के कंप्यूटरों को लॉक कर देता है और कर्मचारियों को उनकी शिफ्ट के घंटे खत्म होने के बाद ‘प्लीज गो होम’ करने के लिए कहता है।
सॉफ्टवेयर फर्म के CEO का क्या है कहना?
सॉफ्टवेयर फर्म के सीईओ अजय गोलानी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि लंबे समय तक काम करना और समय प्रबंधन कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय है, जिसे देखते हुए उनके फर्म की ओर से ये कदम उठाया गया है।
गोलानी ने कहा, “हम एक मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट कंपनी हैं। कर्मचारियों के बीच समय प्रबंधन और लंबे समय तक काम करना चिंता का विषय है। इसलिए हमारे सिस्टम में टाइम ट्रैकर हैं।”
उन्होंने कहा कि जैसे ही शिफ्ट का समय समाप्त होता है, कार्यालय के कंप्यूटर की स्क्रीन पर एक पॉपअप दिखाई देता है जिसमें लिखा होता है, “सिस्टम 10 मिनट में बंद हो जाएगा। कृपया घर जाएं !!”।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
12 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
15 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
15 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines