मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग पहुंचे एक कपल की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। पति राजा रघुवंशी की मौत हो चुकी है और उनका शव बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पत्नी सोनम रघुवंशी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। राजा रघुवंशी के परिजनों ने सोनम का सुराग देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।
राजा रघुवंशी के बड़े भाई का कहना है कि पहले लोकल पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। पिछले कुछ दिनों से NDRF को भी सर्च ऑपरेशन में शामिल किया गया है। अब तक सोनम का कोई पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि उनका अपहरण किया गया हो सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि राजा के भाई के अनुसार, कई स्थानीय लोगों ने बताया कि उस क्षेत्र में पहले भी कपल्स के गायब होने की घटनाएं हो चुकी हैं।
‘गायब कर देंगे और प्रशासन भी नहीं ढूंढ पाएगा’
राजा रघुवंशी के भाई ने दावा किया कि सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को धमकियां मिली हैं। उनका कहना है कि कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि तुम लोगों ने मेघालय को बदनाम कर दिया है, तुम्हें गायब कर देंगे और प्रशासन भी तुम्हें नहीं ढूंढ पाएगा।’ राजा रघुवंशी का शव जिस स्थान से मिला, वहां तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सोनम का कोई पता नहीं चल सका। इससे अपहरण की आशंका और गहराती जा रही है।
5 लाख इनाम की घोषणा
राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने CBI जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस उस क्षेत्र के लोगों से सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि राजा और सोनम अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश थे और दोनों ही व्यवसायी थे। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि सोनम का सुराग देने वाले को उनके परिवार की ओर से पांच लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : इंदौर के सोनम-राजा रघुवंशी का नया वीडियो आया सामने, आखिरी बार होटल में दिखे थे एक साथ
सोनम रघुवंशी का भाई अभी भी शिलांग में है और लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन का हिस्सा बना हुआ है। अब तक सोनम से जुड़ी कोई सूचना या सुराग नहीं मिला है। परिवार ने मेघालय सरकार से अपील की है कि वह सोनम को ढूंढने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दे।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines