Indore Serial Rapist Ishwar Bhill : मध्य प्रदेश के सीरियल रेपिस्ट ईश्वर भील और उसके गिरोह की एक बार फिर चर्चा हो रही है। इस गिरोह का आतंक इंदौर के पास मेहंदी कुंड, पातालपानी और बामनिया कुंड जैसे दर्शनीय स्थलों पर था। भील ने करीब 20 युवतियों से रेप किया और कुछ की क्रूरतापूर्वक हत्याएं कीं। इस वक्त वह फरार चल रहा है, जिसकी तलाश एमपी से लेकर गोवा तक की पुलिस कर रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
कांड को ऐसे देता था अंजाम
नवंबर 2017 में हिमांशु और उसकी महिला मित्र मेहंदी कुंड घूमने के लिए किए आए थे। भील और उसके साथी बहला-फुसलाकर कपल को नाकोड़ी कुंड के पास एक सुनसान इलाके में ले गए। वहां उन्होंने पहले दोनों को लूटा और फिर भील और उसके साथियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद कपल को खाई में धकेल दिया गया और फिर पत्थरों से सिर कुचलकर मार डाला गया।
यह भी पढ़ें : BJP विधायक के करीबी समेत 5 ने गैंगरेप कर कराया मुजरा, दर्दनाक है पीड़िता की आपबीती
ऐसे चर्चा में आया भील
यह मामला साल 2018 में सामने आया, जब पुलिस ने चार बोरी छोले चुराने के आरोप में सतपाल निनामा को गिरफ्तार किया। जिस जेल में सतपाल निनामा बंद था, उसी हवालात में भील का एक साथी बलराम भी था। जेल के अंदर दोनों झगड़ने लगे और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। तब जाकर पुलिस को इंदौर कपल मर्डर केस के बारे में पता चला।
गोवा में भी रेप-लूटपाट करता था आरोपी
इंदौर कांड सामने आने के बाद भील शहर छोड़कर गोवा भाग गया और उसने वहां भी अपनी आपराधिक गतिविधियां जारी रखीं। 2018 में उसे कोलवा बीच पर गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय वह पुलिस कस्टडी से भाग गया। तब से लेकर अबतक वह फरार ही चल रहा है। भील गोवा में ट्रेन, स्टेशनों और बीच पर टूरिस्टों से लूटपाट करने के मामलों में भी शामिल था।
यह भी पढ़ें : पुलिसवाले ने CPR देकर बेहोश युवक की बचाई जान, वायरल वीडियो में जमकर तारीफ कर रहे यूजर्स
दो राज्यों की पुलिस तलाश में जुटी
दो राज्यों की पुलिस ने आरोपी ईश्वर भील पर इनाम घोषित कर रखा। इंदौर पुलिस ने 30 हजार रुपये और गोवा पुलिस ने एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। भील की सूचना देने वाले को यह इनाम मिलेगा। हालांकि, जब यह इनाम घोषित हुआ था, तब से लेकर आजतक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
12 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines