Indore police: इंदौर पुलिस ने भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में चोरों के हाईटेक फॉर्म हाउस पर छापे मार कार्रवाई कर तीन चोरो को मौके से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन चोरों की पूरी गैंग हैं जो देश के कई राज्यों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए लग्जरी कार और वॉकी टॉकी का इस्तेमाल करते थे, जिनके पास से लाखों रुपए का माल भी मिला है।
10 राज्यों में 70 से ज्यादा चोरियां
कोलार क्षेत्र से पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने 6 लाख का सोना, चांदी की कीमती घड़ियां, वॉकी टॉकी, सोना गलाने का उपकरण चोरी में उपयोग करने वाले हाईटेक सामग्री जप्त की है। पकड़े गए आरोपियों पर 10 राज्यों में 70 से अधिक चोरी के अपराध दर्ज हैं, ऐसे में इन चोरों ने कहां-कहां चोरियां की है इसकी जानकारी भी निकाली जाएगी।
इस तरह पकड़े गए चोर
दरअसल, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 17 फरवरी 2022 को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन के अधिकारी राजीव निगम के घर आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जहां से आरोपियों ने 14 लाख 31 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने इंदौर से भोपाल तक लगे टोल टैक्सओं के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें पुलिस को जानकारी लगी आरोपी भोपाल के ही रहने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भोपाल में मुखबिर तंत्र सक्रिए किया था।
मुखबिर ने दी सूचना
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित चुना भट्टी मैं एक फार्महाउस पर दबिश देकर वहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से मौके पर पुलिस ने वॉकी टॉकी, सोना चांदी की घड़ियां, सोना गलाने का हाईटेक लाइटर, चोरी में इस्तेमाल करने वाले सभी हाईटेक उपकरण को जप्त किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए लग्जरी कार से पहुंचते थे और चोरी की घटना को अंजाम देते वक्त कम्युनिकेशन के लिए वॉकी टॉकी का इस्तेमाल करते थे।
पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी अनूप नारायण सिंह निवासी भोपाल, अभिषेक सिंह निवासी अरेरा कॉलोनी न्यू मार्केट, अमित पिता ओमप्रकाश निवासी नगर पालिका के पास गेहूं खेड़ा कोलार को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी भोपाल के चुना भट्टी क्षेत्र में आलीशान फार्म हाउस के अंदर रह रहे थे जहां पर आरोपियों ने जिम भी बना रखा था, बताया जा रहा है कि आरोपी हाई प्रोफाइल लाइव जीने के भी शौकीन है। फिलहाल आरोपियों से इंदौर पुलिस लगातार कड़ाई से पूछताछ में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
31 mins agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
14 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
18 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
18 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
19 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines