Indore News: इंदौर के भवरकुआं थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से वाहन चोरी की शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी।
गर्लफ्रेंड का खर्चा उठाने करता था चोरी
पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चोरी करने के लिए जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वह अपनी प्रेमिका का खर्च उठाने के लिए रोज वाहन चोरी की घटना को अंजाम देता था, पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 7 दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं।
दरअसल, मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है, जहां एक फरियादी सचिन चौहान ने थाने पर अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू की। पुलिस चेकिंग में एक वाहन चोर को पकड़ा। पुलिस द्वारा जब उस आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड का खर्चा चलाने के लिए बाइक चोरी को अंजाम देता था।
एक पिस्टल भी मिली
आरोपी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड का खर्चा नहीं उठा पा रहा था। ऐसे में उसने वाहनों की चोरी शुरू कर दी। इसके लिए वह बाहर से आता था और अपनी गर्लफ्रेंड के घर रूककर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 7 बाइक, एक पिस्टल के अलावा जिंदा कारतूस बरामद किए है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिससे और भी मामले में खुलासा हो सके।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines