Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने इंदौर से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। इस दौरान उमंग सिंघार ने इंदौर को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसे लेकर भाजपा ने पलटवार किया।
इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव जनसभा को संबोधित करते हुए इंदौर में मतदान की तारीख भूल गए। उन्होंने जल्दी-जल्दी में 7 मई को वोट करने की अपील की। हालांकि, बाद में अरुण यादव ने माफी मांगते हुए लोगों से 13 मई को मतदान करने के लिए कहा।
कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने भाजपा पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदौर कैसे नंबर वन आता है, यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम में घोटाले को लेकर कहा कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक घोटाले खत्म नहीं होंगे तबतक इंदौर कैसे साफ होगा। इसे लेकर भाजपा ने एक्स पर पोस्ट कर पलटवार किया।
यह भी पढ़ें : क्यों कन्नौज से खुद चुनाव लड़ रहे अखिलेश यादव? 48 घंटे में कैसे लालू के दामाद को हटाने की आई नौबत
बीजेपी प्रवक्ता ने दिया जवाब
मध्य प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर लिखा कि स्वच्छता में लगातार सात बार नंबर वन आए इंदौर का नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ऐसा कहकर इंदौर की जनता का अपमान किया है। हमारे यहां के स्वच्छता कर्मियों का अपमान किया है। इंदौर की जनता इस बात के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। यहां की जनता कांग्रेस से इस अपमान का बदला जरूर लेगी। कांग्रेस नेतृत्व बताए कि क्या वो उमंग सिंघार के इस बयान से सहमत है? हर अच्छी चीज का विरोध करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है।
यह भी पढ़ें : कौन थे हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर? जिनके निधन से भाजपाइयों में शोक
कांग्रेस नेता ने उमंग सिंघार का किया समर्थन
भाजपा के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता अमीनुल सूरी ने उमंग सिंघार के बयान का समर्थन करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बिल्कुल सही कहा। इंदौर वाले स्वच्छता में नंबर भी ज्यादा लाते हैं और कैसे स्वच्छता में नंबर वन बने जाते हैं, यह इंदौर वालों को मालूम है और इस बार लोकसभा चुनाव में इंदौरी भाजपा रूपी गंदगी भी इंदौर से साफ कर देंगे।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines