कौन थे हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर? जिनके निधन से भाजपाइयों में शोक

Who Was Rajveer Diler : देश में एक तरफ लोकसभा चुनाव का महासमर चल रहा है तो दूसरी तरफ हाथरस के बीजेपी सांसद का निधन हो गया। राजवीर दिलेर की मौत से भाजपा में शोक की लहर है। आइए जानते हैं कि कौन थे राजवीर दिलेर, जिनका इस बार टिकट कट गया था।

Rajveer Diler dies

भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का निधन।

विज्ञापन

BJP MP Rajveer Diler Death : यूपी के हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें अलीगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत से भाजपाइयों में शोक की लहर है। आइए जानते हैं कि कौन थे हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर?

कौन थे राजवीर दिलेर?

विज्ञापन

राजवीर दिलेर हाथरस से सांसद थे। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने राजवीर दिलेर का टिकट काट दिया और उनकी जगह पर अनूप वाल्मिकी को हाथरस से चुनावी मैदान में उतारा है। साल 2017 में राजवीर दिलेर विधायक बने थे, लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। राजवीर दिलेर के पिता किशन लाल दिलेर 1996 से लेकर 2004 तक चार बार हाथरस के सांसद रहे थे।

पार्टी के कार्यक्रमों मेंं हिस्सा लेते थे राजवीर दिलेर

विज्ञापन

भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर राजवीर दिलेर चिंतित थे, लेकिन उन्होंने पार्टी का काम करना नहीं छोड़ा था। वे हाथरथ और अलीगढ़ के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे। दो दिन पहले अलीगढ़ में पीएम मोदी की जनसभा हुई थी, जिसमें राजवीर दिलेर प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मौजूद थे।

विज्ञापन

सीएम योगी ने जताया दुख

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर राजवीर सिंह दिलेर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हाथरस लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजवीर सिंह दिलेर का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ