हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंदौर में कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते पकड़ा गया अधेड़, हैरान रह गए रहवासी

विज्ञापन
indore news

Indore news: इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक अधेड़ उम्र का आदमी कुत्ते का साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए पकड़ा गया है, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूरे मामले की जांच की जा रही है, बताया जा रहा है कि अधेड़ पार्क में कुत्ते का साथ गलत काम कर रहा था।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा

मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, यहां एक पार्क में अधेड़ उम्र का व्यक्ति एक कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था, तभी स्थानीय रहवासियों ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी थी, जिससे वह भाग नहीं पाया। जबकि इस मामले की जानकारी पीपुल्स फॉर एनिमल को भी दी गई।

पुलिस ने अधेड़ को किया गिरफ्तार

घटना का जानकारी मिलते ही कनाडिया पुलिस मौके पर पहुंची और अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि यह व्यक्ति पार्क में कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए पकड़ा गया है, जिसके बाद पुलिस कुत्ते और आरोपी को लेकर कनाडिया थाने पहुंची और मामले की जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन

FIR दर्ज कराने की हुई मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीपुल्स फॉर एनिमल ने मामले में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है, क्योंकि इस तरह की घटना अपने आप में हैरान करने वाली है, हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन अभी मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola