Indore News: दिल के अरमान आंसुओ में बह गए। ये गीत अपने जमाने का चर्चित गीत रहा, लेकिन यह गीत एक बार फिर चर्चाओं में है क्योंकि इस गीत की यह लाइन इंदौर के बेटमा से बारात लेकर आये एक दूल्हे पर चरितार्थ हो रही है। दरअसल, दूल्हा जब दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा तो उसके घर पर ताला लगा हुआ था। जिससे वह हैरान रह गया। उसे अपनी बारात वापस ले जानी पड़ी। जिसके बाद उसने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
दुल्हन हुई रफूचक्कर
बताया जा रहा है कि दुल्हन दूल्हे के पहुंचने के पहले ही परिवार के साथ रफूचक्कर हो गई। घर ताला लगा मिलने पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दुल्हन अपने पिता के साथ दो दिन पहले ही मकान खाली करके चली गई। जिसके बाद दूल्हे को उसके साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
यह है पूरा मामला
दरअसल, इंदौर के बेटमा निवासी दीपक पिता मूलचंद परमार का कहना है कि दोस्त दीपक ने उसे खंडवा के बसंत नगर में शादी के लिए लड़की दिखाई थी। 2 जून को परिवार के साथ वह खंडवा आया था, जहां उसे पूजा नाम की लड़की पसंद आई थी। इसके बाद वे वापस घर आ गए। चार जून को फोन पर रिश्ता तय हुआ। 11 जून को बसंत नगर में पूजा के घर कपड़े के करने पहुंचे थे। पूजा घर पर नहीं थी। पिता राहुल ने बताया कि वह मामा के घर गई है। इसके बाद करीब दस हजार रुपये का शादी का जोड़ा देकर वह आ गया और दोनों की 23 जून को शादी तय हुई।
दूल्हा जब अपने परिजनों के साथ बारात लेकर खंडवा में दुल्हन के घर गया। वहां देखा तो ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों से पता चला कि पूजा और उसका पिता दो दिन पहले ही मकान खाली कर चले गए। मकान मालिक ने पूजा के पिता का आधार कार्ड दिखाया। इसमे नाम परसराम यादव लिखा हुआ था। जिसके बाद अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर बारातियों के साथ रामेश्वर पुलिस चौकी पहुंचा। इस मामले को लेकर चौकी प्रभारी रणवीर सिंह सोलंकी ने बताया दूल्हे दीपक की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच में जुटी पुलिस
सीएसपी पूनमचांद यादव ने बताया कि एक दूल्हा जो के इंदौर के बेटमा से बरात लेकर खंडवा आया था, उसने शिकायत की है कि दुल्हन के घर उसे ताला लगा मिला। दूल्हे दीपक परमार की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। शिकायत में बताया कि करीब 70 हजार से ज्यादा दुल्हन ने उससे पैसे भी लिए हैं । जब वह शादी के लिए आया तो दुल्हन के घर तारा लगा मिला है और दुल्हन फरार हैं। दूल्हे की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines