हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इंदौर में जल्दी नहाने की जिद में 12 साल के बच्चे ने खुदकुशी, वॉशरूम में ली आखिरी सांस

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 12 साल के बच्चे ने खुदकुशी कर ली है। परिजनों के अनुसार लड़का अपने छोटे भाई से जल्दी नहाने की जिद कर रहा था। पढ़ें इंदौर से चंकी बाजपाई की रिपोर्ट…

विज्ञापन
जिद में 12 साल के बच्चे ने खुदकुशी (News24)

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 साल के बच्चे ने खुद जिंदगी को खत्म कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने एक छोटी सी जिद की वजह से आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया है। परिजनों के अनुसार वह छोटे भाई से जल्दी नहाने की जिद कर रहा था। उसकी जिद पूरी न होने की वजह से उसने वॉशरूम में नहाते वक्त आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिवार में शोक का माहौल है।

7वीं क्लास में पढ़ता था आतिफ

यह मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच कर रहे ASI रघुवीर जाट ने बताया कि क्षेत्र के साउथ तोड़ा में रहने वाले अंसारी परिवार के 12 साल के बेटे आतिफ अंसारी ने वॉशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आतिफ अंसारी अभी 7वीं क्लास में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार, आतिफ अपने छोटे भाई से जल्दी नहाने की जिद कर रहा था क्योंकि उसे स्कूल जाने के लिए देर हो रही थी।

यह भी पढ़ें: बेवफाई से भड़की प्रेमिका ने प्रेमी के घर को पेट्रोल डालकर लगाई आग, जबलपुर का मामला

4 दिन पहले खुद को कमरे में किया था बंद

परिजनों के अनुसार, 4 दिन पहले भी आतिफ ने किसी बात से नाराज होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक दूसरी रिपोर्ट में बताया बतायाजा रहा है कि बच्चे ने डिप्रेशन में सुसाइड किया है। कुछ दिनों पहले आतिफ के छोटे भाई ने उसे धक्का दिया था। पुलिस अभी मामले में कुछ आगे कहने से बच रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें