Indore News: इंदौर का गौरव दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर गौरव दिवस पर कई बड़े ऐलान किए। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल और इंदौर मध्य प्रदेश की धड़कन है। इंदौर का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंदौर के विकास में कोई कोर-कसर नहीं रखी जा रही है। यहाँ तेजी से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
इंदौर में अहिल्या लोक भी बनेगा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्या बाई का जन्म-दिवस इंदौर में पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। दुष्टों का दमन एवं सज्जनों का उद्धार राजधर्म है। उन्होंने निर्देश दिये कि इंदौर में अपराधियों के विरूद्ध गंभीर प्रयास करते हुए कड़ी कार्यवाई की जाये। मुख्यमंत्री ने सचेत करते हुए कहा कि इंदौर स्वच्छता में इस बार भी पूरे देश में अव्वल आये। इसके लिये और अधिक गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है।’
सीएम ने कहा कि ‘देश के अनेक शहर स्वच्छता में अव्वल आने के लिये गंभीरता से जुटे हुए हैं। इंदौरियों को यह ध्यान रखना होगा कि कहीं चूक न हो जाये। सब मिल कर इंदौर को पुन: अव्वल बनाने के लिये पुरजोर प्रयास करें। स्वच्छता इंदौर की पहचान और ब्राण्ड है। इसे हर हाल में कायम रखा जाये।’
वहीं मुख्यमंत्री ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि इस स्टेडियम में सभी सुविधाएं दी जाएगी। बता दें कि राजधानी का गौरव दिवस भी धूमधाम से मनाया गया।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
12 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
12 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
13 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
13 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
16 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
20 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines