Indore MYH hospital Doctor Slaps Abuses Patient Suspended After Video Surfaces: इंदौर के सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीज को एक के बाद एक थप्पड़ मारे। डॉक्टर ने मरीज को गालियां भी दीं। मामले से संबंधित वीडियो के वायरल होने के बाद जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया। घटना इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) की बताई जा रही है।
एक अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में MYH के एक जूनियर डॉक्टर को एक एचआईवी संक्रमित मरीज को थप्पड़ मारते देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि 45 साल के HIV संक्रमित मरीज को हड्डी के इलाज के लिए उज्जैन के एक अस्पताल से MYH भेजा गया था।
मरीज ने HIV की नहीं दी थी जानकारी
अधिकारी ने बताया कि हड्डी का इलाज शुरू होने से पहले मरीज की ओर से जूनियर डॉक्टर को HVI संक्रमण के बारे में नहीं बताया गया था, जिसके चलते वो नाराज था। घटना के कथित वीडियो में जूनियर डॉक्टर स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को लगातार थप्पड़ मारता दिख रहा है और उसे गालियां भी दे रहा है। MYH के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर प्रमेंद्र ठाकुर ने कहा कि हड्डी रोग एवं ट्रॉमेटोलॉजी विभाग में पदस्थ जूनियर डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
ठाकुर ने बताया कि MYH शहर के सरकारी महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध है, जिसके डीन डॉ. संजय दीक्षित ने मामले की जांच करने और तीन दिनों में रिपोर्ट देने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमण की जानकारी नहीं देने पर जूनियर डॉक्टर ने उसकी पिटाई कर दी। उधर, मरीज के परिजन ने दावा किया कि जब हमलोगों ने डॉक्टर को थप्पड़ मारने से रोका तो हमारी भी पिटाई की गई। मरीज के परिजन ने कहा कि उसने घटना के बारे में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
8 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines