Indore Couple Missing: इंदौर के चर्चित हनीमून कपल मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। सोनम रघुवंशी और उनके पति के अचानक गायब हो जाने के बाद से दोनों लोगों के परिवार वाले लगातार चिंता में हैं और पुलिस प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। राजा रघुवंशी की लाश भी आपत्तिजनक स्थिति में बरामद की गई थी। वहीं, अब इस मामले में सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए अपील की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि CBI जांच जल्द से जल्द शुरू की जाए, ताकि मेरी बेटी जल्द से जल्द घर आ सके।
सोनम की मां की पीएम से अपील
संगीता रघुवंशी ने आगे यह भी कहा कि उनकी बेटी कभी इस तरह बिना किसी सूचना के नहीं जाती हैं। उन्हें आशंका है कि इस मामले में कोई बड़ी साजिश भी हो सकती है। उन्होंने मीडिया के आगे गुहार लगाई है कि पीएम, सीएम और अमित शाह इस मामले को गंभीरता से लें और सीबीआई जांच करें। इस मर्डर मिस्ट्री ने इंदौर ही नहीं बल्कि सभी देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर सोनम और राजा रघुवंशी का केस चर्चाओं में हैं। नेता विपक्ष भी दोनों के परिजनों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और केंद्र सरकार और राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं राजा-सोनम के वो 3 राजदार? जिनके पीछे पड़ी पुलिस, 17 दिन बाद भी सुलझ नहीं पाई ‘हनीमून मिस्ट्री’
सीसीटीवी वीडियोज से निकाले जाएंगे सबूत
राजा का शव 2 जून को मिला था, जिसके बाद से सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर सोनम कहां है और कैसी है? दंपत्ति के कुछ होटल वीडियोज भी मिले थे, जिनमें दोनों साथ दिखाई पड़ रहे हैं। मगर फिलहाल पुलिस को सोनम की तलाश है। जांच टीम अब सोहरा रिम से वेइसवडोंग के बीच लगे सीसीटीवी वीडियोज को खंगालेगी ताकि फुटेज के जरिए इस मामले में कोई नया सबूत मिल सके या सोनम की कुछ जानकारी मिल सके। इस मार्ग में आने वाले सभी रेस्टोरेंट, कैफे तथा अन्य दुकानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे।
दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया
सीएम मोहन यादव ने पहले ही परिवार को आश्वासन देते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। अब विपक्ष की ओर से दिग्विजय सिंह ने भी ने इस मामले पर कहा है कि इस मामले पर तत्काल सीबीआई जांच होनी चाहिए। यह बहुत बड़ी घटना है, जब राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है तो केंद्र सरकार को इसे स्वीकार करना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने अपनी ओर से राजा रघुवंशी के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी के हत्यारे का लगा सुराग! 30 मिनट खुलेआम सड़कों पर घूमता रहा; स्कूटी पर तय किया 16km का सफर
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines