हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Indore Lok Sabha Election Result 2024: इस सीट पर न कांग्रेस न सपा-बसपा, ये 'खास' दे रहा बीजेपी को टक्कर

Indore Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों ने इस बार काफी चौंकाया है। मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा को न कांग्रेस और न सपा से टक्कर मिल रही है बल्कि एक अप्रत्याशित ‘उम्मीदवार’ ने भाजपा को टक्कर दी है।

विज्ञापन
Indore Madhya Pradesh Election Result 2024 Live

Indore Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनावों के शुरुआती रुझान चौंकाने वाले दिख रहे हैं। यूपी, पंजाब और हरियाणा में इंडिया गठबंधन ने एनडीए के पसीने ला दिए हैं। हालांकि मध्य प्रदेश में बीजेपी क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। मगर यहां एक सीट पर बीजेपी को एक अप्रत्याशित ‘उम्मीदवार’ ने चुनौती दे दी है। कांग्रेस, बसपा या कोई और पार्टी को छोड़कर कोई और ही दूसरे नंबर पर आ गया है।

हम बात कर रहे हैं स्वच्छता में नए झंडे गाड़ने वाले इंदौर शहर की। इंदौर लोकसभा सीट पर यूं तो बीजेपी के शंकर लालवानी को 4 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं और वो 3.31 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। मगर दूसरे नंबर पर कोई पार्टी या उम्मीदवार नहीं बल्कि NOTA है। अब तक 70,000 से ज्यादा लोग नोटा का बटन दबा चुके हैं। ये चौंकाने वाला इसलिए है क्योंकि वोटिंग से पहले यहां खेल हो गया था।

कांग्रेस प्रत्याशी ने छोड़ दिया था मैदान

इस सीट से कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने नामांकन भी कर दिया था। लेकिन अचानक से बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और बीजेपी में शामिल हो गए। एक तरह से बीजेपी को इस सीट पर वॉकओवर मिल गया। नोटा कुछ हद तक दिखाता है कि लोगों में इस सियासी कलाबाजियों को लेकर रोश भी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola