Indore love hate story: मध्यप्रदेश में इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर तेज रफ्तार एक्टिवा चढ़ाकर उसे मारने की कोशिश की, आरोपी युवती पर दोबारा लिव इन में साथ रहने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के इनकार करने पर उसने यह हमला किया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक्टिवा चालक सड़क चलती युवती को टक्कर मारकर भागते नजर आया.
दोबारा साथ रहने की जिद की थी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजेंद्र चौरसिया ने युवती को रास्ते में रोककर उसके साथ रहने की जिद की थी. युवती के इनकार करने पर दोनों के बीच बहस हो गई. इस दौरान युवती ने विरोध में पत्थर उठाया, जिससे गुस्साए राजेंद्र ने तेज रफ्तार से एक्टिवा चढ़ा दी और फरार हो गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. युवती की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. आरोपी के खिलाफ पहले से ही सात आपराधिक मामले दर्ज हैं.
लखनऊ में छात्र को बेरहमी से पीटा
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में 12वीं के छात्रों ने कार की छत पर चढ़कर छात्र को लाठी डंडे से पीटा और गाड़ी के शीशे तोड़ डाले. आरोपी छात्र 400 मीटर तक सड़क पर उत्पात मचाते रहे. घटना लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में हुई.
आलमबाग सुजानपुरा निवासी परमजीत जीत को पीटा गया. सुशांत गोल्फ सिटी स्थित निजी स्कूल में कक्षा 12 वीं का छात्र है. लखनऊ के एक स्कूल के इंटरमीडिएट के छात्र पर उसके ही साथ में पढ़ने वाले छात्रों ने जानलेवा हमला कर दिया.
छात्र परमजीत जीत जैसे ही अपनी कार में बैठ कर स्कूल से निकला छात्र की कार धीमे होते ही उसके क्लासमेट ने 5-6 लड़कों के साथ लाठी-डंडे लेकर घेर लिया कुछ लड़के कार पर चढ़ गए कुछ ने नीचे से ही ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. ये देख कार चला रहे शख्स ने कार बढ़ा दी लेकिन हमलावर नहीं माने और चलती कार पर हमला करते रहे. ये हमला करीब 400 मीटर तक जारी रहा. ड्राइवर के सामने का शीशा चकनाचूर हो गया, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी कुछ दूर में पुलिस आ गई पुलिस को देख देख हमलावर फरार हो गए. अब इस पूरे मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा.
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines