Indore Ganesh Immersion Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर में गणेश विसर्जन के लिए गए तीन युवकों की गिट्टी खदान में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। डूबने वालों में दो सगे भाई और एक उनके इलाके का साथी युवक था। हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर दौरे पर आए पूर्व सीएम कमलनाथ मृतकों के परिजनों से मिलने कांडीलपुरा स्थित उनके निवास पर पहुंचे।
गिट्टी खदान में डूबने से हुआ हादसा
हादसा उस समय हुआ जब शुक्रवार को इंदौर के गांधी नगर इलाके में हनुमान मंदिर के पास स्थित गिट्टी खदान में पानी भरा था और यहां गणेश विसर्जन के लिए आए युवक अमन (21) पिता कमल किशोर कौशल, आदर्श उर्फ जय्यू (16) और अनीश (19) पिता विष्णु वर्मा की डूबने से मौत हो गई। तीनों युवक यहां लोडिंग वाहन में गणेश जी की प्रतिमा लेकर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें-MP: पिकनिक मनाने गए थे एयर फोर्स के 9 जवान; नदी में नहाते समय दो लापता, तलाश जारी
परिजनों ने जाने से किया था मना
परिजनों ने बताया कि पहले युवक खेड़ी घाट जाने वाले थे। लेकिन अचानक इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर टिगरिया बादशाह और गांधी नगर इलाके की खदान में विसर्जन के लिए चले गए, जबकि परिवार वालों ने यहां जाने से मना भी किया था लेकिन युवक बिना बताए वहां चले गए। घटना के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अरबिंदो हॉस्पिटल भेजा गया। इस हादसे के बाद विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय भी उनके घर परिवार से मिलने पहुंचे।
पूर्व सीएम कमलनाथ मिलने पहुंचे
पूर्व सीएम कमलनाथ शुक्रवार रात इंदौर आए, इसके बाद एयरपोर्ट से कार्यकर्ताओं के साथ खदान में डूबे मृतकों के परिजन से मिलने उनके कंडीलपुरा स्थित घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी, इसके साथ ही 51-51 हजार रुपए की आर्थिक मदद की बात कही।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
10 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
13 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
13 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines