हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी जी-20 ग्रुप की बैठक, VPI 56 दुकान पर करेंगे डिनर

विज्ञापन
Indore G-20 group meeting

Indore News: इंदौर में जी-20 की एप्लायेंट वर्किंग ग्रुप और लेबर व एप्लायेंट मिनिस्टर्स की तीन दिनों की बैठक ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगी। जिसके लिए इंदौर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान बैठक में आने वाले अतिथियों का मालवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाएगा।

56 दुकान पर होगा डिनर

बता दें कि 19 से 21 जुलाई तक ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में जी-20 की बैठक होगी। जिसमें 21 जुलाई को बैठक में शामिल होने वाले अतिथियों को शहर की प्रसिद्ध 56 दुकान पर डिनर आयोजित किया जाएगा। जिसमें केवल 20 देशों के मंत्री और वीआईपी ही शामिल होंगे। इस दौरान आम लोगों की एंट्री यहां बंद रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद

छप्पन दुकान पर 21 जुलाई को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इस दौरान दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों के ड्रेस कोड भी रहेंगे। बता दें कि 56 दुकान के लजीज व्यंजन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। ऐसे में जी-20 ग्रुप की बैठक में आने वाले अतिथियों को यहां के व्यंजनों का स्वाद दिलाया जाएगा। जिसके लिए 56 दुकान के दुकानदार मेहमानों को खिलाए जाने वाले डिशेज की तैयारियों में जुट गए हैं।

जी-20 की बैठक को लेकर इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिसके लिए अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें