Indore Drunk Policeman Slaps Sub-inspector: मध्य प्रदेश के फेमस शहर इंदौर से कानून व्यवस्था को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में अपने कुछ साथियों के साथ पदस्थ सब इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी और मारपीट की है। इससे ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि इन लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, उसके 2 साथी आरोपी अभी भी फरार हैं।
सब इंस्पेक्टर के साथ गली-गलौच
यह मामला इंदौर के बाणगंगा थाने का बताया जा रहा है। यहां थाने की ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर के साथ नशे में धुत एक पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने पहले तो बदतमीजी की और वर्दी पर लगा उसका बैज छीन लिया। इतने से उनका दिल नहीं भरा तो उन्होंने सब इंस्पेक्टर को जबरदस्ती अपने साथ थार गाड़ी में बैठाकर ले गए। फिर बीच रास्ते में उतारकर उसके साथ गली-गलौच और मारपीट की। इस दौरान उनका एक साथी इस पूरी घटना का बेशर्मी से वीडियो बना रहा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो काफी गाली-गलौच है इसलिए इसे दिखाया नहीं जा सकता।
यह भी पढ़ें: 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश किसका? मध्य प्रदेश की ‘गोल्डन कार’ का रहस्य अनसुलझा
सब इंस्पेक्टर को मारे कई थप्पड़
इस वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर अपने मुंह का पसीना पोछते दिख रहे हैं। वही आरोपी पुलिसकर्मी उन्हें अपना नाम बताने के लिए कह रहा है और इस दौरान हंस रहा है। इसी बीच आरोपी सब इंस्पेक्टर को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारते दिख रहा है। इसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर को फिर से कार में बैठाने के लिए ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बाणगंगा पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिसकर्मी के साथी 2 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
9 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
9 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
10 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
13 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
17 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines