हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंदौर में पुरानी रंजिश के चलते दर्जनभर बदमाशों का उत्पात, घरों और कारों में तोड़फोड़ व पथराव

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की भोलेनाथ कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते दर्जनभर बदमाशों ने घरों और कारों पर पथराव कर तोड़फोड़ की. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक बार फिर बदमाशों ने उत्पात मचाया. भोलेनाथ कॉलोनी में घर और गाड़ियों पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की गई. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दो दिन पहले भी शहर के तीन थाना क्षेत्रों में इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.


पुलिस के मुताबिक, भोलेनाथ कॉलोनी में रहने वाले फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना के बाद बदला लेने की नीयत से यह वारदात अंजाम दी गई.

यह भी पढ़ें;नौकरी का लालच… ड्रग्स और बलात्कार, भोपाल की सिस्टर्स ने बर्बाद की कई लड़कियों की जिंदगी; ऐसे बिछाती थीं जाल

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पत्थर फेंकने वाले बदमाशों की पहचान और तलाश में जुटी है. गौरतलब है कि दो दिन पहले एरोड्रम, छत्रीपुरा और मल्हारगंज थाना क्षेत्रों में भी गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं. उस मामले में दो बदमाशों को पकड़ा गया था, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं.

लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत है और पुलिस की गश्त व सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें;इंदौर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच झड़प, घटनास्थल पर पुलिस हुई तैनात

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola