Indore Crime News: इंदौर के बीएम कॉलेज के छात्र ने सोमवार को कॉलेज की प्रिंसिपल पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आशुतोष श्रीवास्तव नाम का पूर्व छात्र अपनी मार्कशीट मिलने में देरी से परेशान था। बताया जा रहा है कि जब प्रिंसिपल घर लौट रही थी, तब आशुतोष श्रीवास्तव ने उन पर हमला कर दिया।
इंदौर के पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विर्दे ने बताया कि कॉलेज की प्रिंसिपल 54 साल की विमुक्ता शर्मा 90 प्रतिशत झुलस चुकी हैं और फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि छात्र की ओर से आग लगाए जाने के बाद प्रिंसिपल कॉलेज की इमारत की ओर भागी, जिसके बाद कर्मचारियों ने आग बुझाई और उन्हें अस्पताल ले गए।
पुलिस ने आरोपी पूर्व छात्र को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव के हाथ और सीने में भी चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने तिंछा फॉल में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद एक चौकीदार ने उसे रोक लिया। इसके बाद चौकीदार ने आरोपी छात्र को थाना पहुंचाया जहां उसने अपना जुर्म कबूल लिया और कहा कि वो प्रिंसिपल से परेशान है।
पूछताछ के दौरान पूर्व छात्र ने दी ये जानकारी
पूछताछ के दौरान, आशुतोष ने खुलासा किया कि उसने सातवें और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। दोनों सेमेस्टर के रिजल्ट जुलाई 2022 में आए थे। कई बार अनुरोध करने के बाद भी कॉलेज की ओर से उसे मार्कशीट नहीं दिया जा रहा था।
आशुतोष ने बताया कि मार्कशीट नहीं मिलने से वो नाराज था और इसलिए उसने प्रिंसिपल पर उस वक्त हमला किया जब वे घर लौट रही थीं। उसने बताया कि पहले भी वो प्रिंसिपल को प्रताड़ित कर चुका है। घटना के बाद प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन मामूली बात समझकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कहा जा रहा है कि आरोपी ने कुछ दिनों पहले कॉलेज के एक प्रोफेसर पर चाकू से हमला भी किया था जिसके लिए उसे गिरफ्तार भी किया गया था। अब प्रिंसिपल को आग के हवाले किए जाने के बाद आरोपी को एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines