Indore Crime News: एमपी के इंदौर में हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर स्क्रैप व्यापारी समेत 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसका जून में अपहरण के बाद गैंगरेप हुआ। इतना ही आरोपियों ने कपड़े उतरवाकर मुजरा भी करवाया। आप भी सोच रहे होंगे कि जब गैंगरेप जून में हुआ तो मामले का खुलासा अब कैसे हुआ?
पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 3 महीने से मामला दर्ज करवाने के लिए एफआईआर के लिए भटकती रही। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर सलीम बारी निवासी श्रीनगर कांकड, सलीम इरफान अली, शहजाद मडावरा, तेली खान और नजर पठार पर मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह है पूरा मामला
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह 11 जून 2024 को कनाड़िया में किराए का मकान ढूंढने के लिए जा रही थी। इस दौरान एक थार गाड़ी मेरे सामने आकर रुकी। कार में से इरफान अली उतरा और मुझे जबरदस्ती अंदर बैठाने लगा। उसने कहा कि सलीम से 10-12 रुपये दिलवा देता हूं। इस दौरान एक अन्य आरोपी सलीम तेली गाड़ी से बाहर आया और बोला कि इसके कपड़े उतार दो, फिर ये गाड़ी में बैठ जाएगी। इसके बाद एक आरोपी उतरा और मुझे गाड़ी में बैठा दिया।
ये भी पढ़ें: अस्पताल के ICU में आग लगने से मचा हड़कंप; 1 मरीज के मौत
मुजरा करने के लिए कहा
पीड़िता ने बताया कि सभी लोग मुझे गाड़ी में बैठाकर अरविंदो हाॅस्पिटल के गोदाम में ले गए। वहां सभी लोग शराब पीने लगे। तभी सलीम ने बेल्ट निकालकर मुजरा करने के लिए कहा। आधे घंटे बाद अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद सभी ने मिलकर मेरा रेप किया। मैं चिल्लाई तो टीवी पर चल रही अश्लील फिल्म की आवाज और तेज कर दी और सभी ने मिलकर गैंगरेप किया।
बीजेपी विधायक का करीबी है आरोपी
मामले में सामने आया है कि आरोपी इरफान देवास में बीजेपी का पार्षद रह चुका है। इसके अलावा स्थानीय बीजेपी विधायक का करीबी भी है। इससे पहले आरोपी इरफान और सलीम अपने दोस्तों के साथ गोवा घूमने गए थे।
ये भी पढ़ें: पोहे से इतना प्यार…उसके लिए नई दुल्हन ने दे दी जान, MP से आया अजीब मामला; जांच में जुटी पुलिस
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines