हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Indore Couple: सोनम के पापा ने घर के बाहर लगाई बेटी की उल्टी तस्वीर, वापसी के लिए टोटके का लिया सहारा

Indore News: इंदौर के राजा रघुवंशी-सोनम की शिलांग हनीमून मिस्ट्री में एक नया मोड़ आया है। सोनम के पिता ने बेटी की वापसी के लिए एक टोटके का सहारा लिया है। उन्होंने अपने घर के बाहर सोनम की उल्टी तस्वीर लटकाई है।

विज्ञापन

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बहुचर्चित राजा रघुवंशी-सोनम की हनीमून मिस्ट्री मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मेघालय के शिलांग में राजा रघुवंशी की संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद पुलिस लापता सोनम की तलाश कर रही है। वहीं इस बीच सोनम के पिता ने अपनी बेटी की वापसी के लिए एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। दरअसल, सोनम के पिता ने बेटी को सही सलामत घर वापस लाने के लिए एक टोटके का सहारा लिया है। उन्होंने अपने घर के बाहर सोनम की उल्टी तस्वीर लटकाई है। उन्होंने तस्वीर के साथ एक नारियल भी बांधा है।

ईश्वर पर है भरोसा

सोनम के पिता देविसिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी की सलामती के लिए ज्योतिष का सहारा लिया है। उनके कहने पर सोनम ने घर के गेट पर बेटी की उल्टी तस्वीर लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने गेट पर नारियल भी बांधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें ईश्वर पर भरोसा है कि उनकी बेटी जल्द ही सही सलामत घर वापस आएगी। इसके अलावा सोनम के परिवार ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से भी गुहार लगाई है। सोनम के पिता देविसिंह ने कहा कि उनकी बेटी काफी होनहार थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या है डबल डेकर रूट ब्रिज? जिसे देखने मेघालय के नोंगरियाट गांव गया इंदौर का कपल, फिर हुआ गायब

शिलांग में सोनम की तलाश जारी

बता दें कि राजा रघुवंशी-सोनम 20 मई को हनीमून के लिए इंदौर से शिलांग गए थे। 23 मई को दोनों ने परिजनों से आखिरी बार बात की थी। 24 मई के बाद से परिवार का दोनों के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इसके बाद 2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव शिलांग में मिला था। वहीं, सोनम अभी भी लापता है। सोनम के लिए शिलांग में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola