---विज्ञापन---

Missing Indore Couple: ‘3 टूरिस्ट के साथ वापस आते देखा…’ सोनम-राजा रघुवंशी मिसिंग मामले में गाइड का बड़ा खुलासा

Missing Indore Couple: मेघायल के शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। खबर है कि सोनम और राजा को 3 अन्य पर्यटकों के साथ नोंग्रियाट गांव से वापस आते हुए देखा गया था।

---विज्ञापन---

Missing Indore Couple: मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का शिलांग हनीमून मिस्ट्री मामला दिन पर दिन और उलझता ही जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है, लेकिन परिवार वालों की मांग है कि मामले की जांच CBI को सौंपी जाए। हाल ही में खबर आई थी कि शिलांग पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिला है। इसी बीच मामले को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, सोनम और राजा को 3 अन्य पर्यटकों के साथ नोंग्रियाट गांव से वापस आते हुए देखा गया था। इस बात की जानकारी मावलखियात गांव के एक टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने दी है।

23 मई की सुबह दिखे थे सोनम और राजा

ईस्ट मोजो की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनम और राजा हनीमून मिस्ट्री की जांच करते हुए दो पत्रकार मावलखियात गांव पहुंचे। यहां उन्होंने जब टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी को इस मामले के बारे में बताते हुए सवाल पूछा। इस पर गाइड अल्बर्ट ने याद करते हुए बताया कि 23 मई की सुबह उसने सोनम और राजा को नोंग्रियाट गांव से वापस आते हुए देखा था। उस समय उनके साथ 3 और टूरिस्ट भी थे।

---विज्ञापन---

इंदौर कपल के साथ थे 3 लड़के

गाइड अल्बर्ट ने बताया कि सुबह 7 बजे के करीब वह गांव के शुरुआती हिस्से से निकला था। इसके बाद उसने करीब 10 बजे नोंग्रियाट से लौट रहे सोनम और राजा को देखा था। वे लोग ट्रैक के बीच में थे। राजा 3 लड़कों के साथ चल रहा था, जबकि सोनम पीछे चल रही थी। लड़की धीरे-धीरे पीछे चल रही थी। इस समय तक उन लोगों ने करीब आधा रास्ता तय कर लिया था।

यह भी पढ़ें: Indore Couple: सोनम के पापा ने घर के बाहर लगाई बेटी की उल्टी तस्वीर, वापसी के लिए टोटके का लिया सहारा

---विज्ञापन---

हिंदी में कर रहे थे बात

इस दौरान पत्रकारों ने जब गाइड अल्बर्ट से पूछा कि क्या उस वक्त उसे इन लोगों में कुछ संदिग्ध लगा। इस पर अल्बर्ट ने कहा कि वे लोग हिंदी में बात कर रहे थे, जो उसे ज्यादा अच्छे से समझ नहीं आती। अगर वे लोग इंग्लिश में बात करते तो शायद वह कुछ समझ पाते। लेकिन वे लोग जिस तरह से बात कर रहे थे, उससे यही लग रहा था कि वे लोग दोस्त हैं।

मना की थी गाइड सर्विस

अल्बर्ट ने बताया कि वह 22 मई को दो पर्यटकों को छोड़ने के लिए नोंग्रियाट गया था और देर से वापस आया क्योंकि दोनों बहुत धीरे चल रहे थे। उसी रात भी सोनम और राजा उसे मिले थे। इस दौरान जब गाइड अल्बर्ट ने उन लोगों से 23 तारीख को गाइड सर्विस के लिए पूछा तो उन्होंने मना कर दिया।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 07, 2025 12:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola