हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

20 लाख सुपारी, 10 सबूत, 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स; राजा रघुवंशी हत्याकांड में 5 बड़े अपडेट्स

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस के पांचों आरोपी शिलांग पहुंच गए हैं। शिलांग पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ चुकी है और आरोपियों के खिलाफ 10 सबूत भी जुटा चुकी है। ऑपरेशन हनीमून के तहत 42 CCTV खंगालकर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ी गईं।

विज्ञापन
राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस 10 सबूत जुटा चुकी है।

Indore Couple Case Updates: राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच जारी है। हत्यारोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी को इंदौर से ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग लाया गया है। पांचों आरोपियों का शिलांग पहुंचते ही मेडिकल कराया गया। 11 बजे पांचों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। क्राइम सीन री-क्रिएट किया जाएगा और पांचों आरोपियों से पूछताछ करके हत्याकांड के राज उगलवाए जाएंगे। शिलांग पुलिस पांचों के आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा चुकी है। सोनम और राज ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

 

20 लाख सुपारी देकर मरवाया

वहीं राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच करते हुए शिलांग में ऑपरेशन हनीमून चलाया गया, जिसमें 120 अफसर शामिल रहे। जांच करते हुए करीब 42 CCTV खंगाले गए, तब कड़ियां जुड़ीं। अब तक सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि सोनम ने राजा की हत्या करने के बाद मंगल दोष को वजह बताते हुए हादसा होने की कहानी परिजनों को सुनाने की साजिश रची थी। 20 लाख रुपये सुपारी देकर राजा को मरवाया। राजा हनीमून पर थाईलैंड जाना चाहता था, लेकिन साजिश के तहत सोनम उसे मेघालय ले गई। राजा की हत्या के बाद सोनम की प्रेमी राज के साथ नेपाल भागने की तैयारी थी।

विज्ञापन

मायके में रची थी हत्या की साजिश

सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश मायके में ही रची थी। शादी के 4 दिन बाद सोनम मायके चली गई थी। उसने राजा को कामाख्या देवी के दर्शन करने तक उससे दूर ही रहने को कहा था। वह राजा से ज्यादा बात नहीं करती थी। साजिश के तहत 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर करके उन्हें 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई। 15 हजार रुपये राजा के बटुए से निकालकर दिए गए। राजा की हत्या एक दाओ (हथौड़े) से की गई थी और उसके कीमती सामान लूट लिए गए थे। हत्या करने के बाद सोनम और अन्य चारों आरोपी अलग-अलग फरार हो गए।

 

हत्या को बाद नेपाल भागने की साजिश

सोनम रघुवंशी ने राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद राज कुशवाहा के साथ नेपाल भागने की साजिश रची थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि जिस दिन सोनम की शादी हुई थी, उस दिन राज फूट-फूट कर रोया था। राज ने उसी दिन तय कर लिया था कि वह राजा को मार देगा। साजिश में सोनम ने उसका साथ दिया और राज के 3 दोस्तों ने भी उसे मदद करने का वादा किया। शादी के दिन ही राज ने सोनम से कह दिया था कि वह किसी तरह राजा को शिलांग ले आए, जहां वे उसे खाई में धक्का देकर मार देंगे, लेकिन सेल्फी लेने का मौका नहीं मिला तो दाओ से हमला करके राजा की हत्या कर दी।

विज्ञापन

हवाला कारोबार से जुड़े होने का शक

शिलांग पुलिस को जांच में सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा के हवाला कारोबार से जुड़े होने के सबूत भी मिले हैं। राज कुशवाहा के फोन से हवाला की ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। हवाला में इस्तेमाल किए गए नोट की फोटो भी पुलिस को फोन से मिली है। हवाला लेन-देन के लिए सोनम के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया गया। राज ने पीथमपुर के हवाला कारोबारी से 50 हजार रुपये लिए थे, जो तीनों दोस्तों को सुपारी के तौर पर राजा की हत्या से पहले दिए गए थे। सोनम राजा की हत्या के बाद राज के पेटीएम का ही इस्तेमाल कर रही थी। राजा की हत्या के बाद सोनम राज के घर भी गई थी।

 

पांचों आरोपियों के खिलाफ मिले सबूत

शिलांग पुलिस की जांच में पुलिस के हाथ कई सबूत लगे हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच चल रही है, ताकि कोर्ट में पुख्ता केस पेश किया जा सके। जांच के दौरान शिलांग पुलिस को एक हत्यारोपी की शर्ट मिली है, जिस पर राजा रघुवंशी का खून लगा है। एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला है। सोनम का एक रेनकोट भी मिला है, जिस पर खून लगा है। मर्डर में इस्तेमाल किया गया हथियार, खून से सने कपड़े, कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के फिंगरप्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, होटल मनहा और दूसरी जगहों के CCTV फुटेज भी केस से जुड़े अहम सबूत हैं। राज और सोनम की व्हाट्सऐप चैट भी एक अहम सबूत है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola