Indore student heart attack dies: मध्यप्रदेश के इंदौर में 18 साल के छात्र को कोचिंग सेंटर में पढ़ते हुए हार्ट अटैक आ गया। आनन फानन में उसके दोस्त उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। छात्रा का पुराना हेल्थ रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। परिनजों के बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
कर रहा था पब्लिक सर्विस कमिशन की तैयारी
जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के भंवरकुआं इलाके में स्थित एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर की है। मृतक छात्र की पहचान राजा लोधी के रूप में हुई है। राजा सागर क्षेत्र का रहने वाला था। वह इंदौर में किराए पर कमरा लेकर रहता था और यहां पब्लिक सर्विस कमिशन (Public Service Commission) की तैयारी कर रहा था। वह ग्रेजुएशन के थर्ड ईयर का छात्र था। वह पढ़ाई में होनहार छात्र था।
बदहवास होकर गिर गया
बुधवार दोपहर रोजा लोधी रोजाना की तरह कोचिंग सेंटर पहुंचा। इस दौरान उसने अपने दोस्तों से बेचैनी होने की शिकायत की। उसे काफी पसीना आ रहा था। जब वह बदहवास होने लगा तो उसके दोस्त उसे समीप के अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया जिसके बाद देर शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को इस बारे में सूचना दी।
परिजनों का आरोप, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
छानबीन में पता चला कि उसके पिता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर हैं। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई है। परिजनों के अनुसार राजा पढ़ाई में अच्छा था। परिजनों ने कोचिंग सेंटर वालों पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस कोचिंग सेंटर की घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं जिसके आधार पर केस में आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
11 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
10 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines