Rahul Gandhi Indore speech: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और सरकार के समर्थकों पर तीखा हमला बोला. छात्रों से संवाद के दौरान राहुल गांधी ने देश की लचर शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक और खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए. कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, “…अंधभक्त कहते हैं कि विकास की कोई जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक मोदी जी विष्णु के अवतार हैं. लेकिन अंधभक्त कभी सवाल नहीं पूछते.” राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों पर सवाल न उठाना देश के विकास में सबसे बड़ी रुकावट बन जाता है.
‘अमेरिका के आगे झुकना बंद करें PM मोदी’, राहुल गांधी बोले-UPI टैक्स का फैसला तुरंत वापस लें
स्कूल-कॉलेजों की हालत और पेपर लीक पर घेरा
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि अंधभक्त कभी यह नहीं पूछेंगे कि हमारे स्कूलों और कॉलेजों की हालत ऐसी क्यों हो गई है. उन्होंने पूछा कि देश का बुनियादी ढांचा क्यों चरमरा रहा है और आए दिन परीक्षाओं के पेपर क्यों लीक हो रहे हैं? छात्रों की भूमिका को रेखांकित करते हुए राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि देश में व्याप्त इन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने की जिम्मेदारी छात्रों की है. उन्होंने कहा कि एक सच्चा छात्र वही है जो सत्ता से सवाल करता है और व्यवस्था की कमियों पर अपनी आवाज बुलंद करता है.
‘युवाओं की आवाज दबाने पर जवाब देना पड़ेगा’, बिहार में पीड़ित छात्रों से मिलकर बोले राहुल गांधी
संवाद के दौरान युवाओं ने अपनी समस्याएं रखीं
संवाद के दौरान युवाओं ने अपनी समस्याएं रखीं. नर्सिंग छात्रा यशिका डांगी ने कहा कि रिजल्ट में देरी से डिग्री का समय बढ़ा और आंदोलन करने के बाद भी वे 12वीं पास ही मानी जा रही हैं. देवास के छात्र ने व्यापम, भर्ती में देरी और जेल भेजे जाने का दर्द सुनाया. धार के छात्र ने हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं की कमी और बालाघाट में बीमारी पर सरकारी चुप्पी का मुद्दा उठाया. उज्जैन की राधा मालवीय ने पीएचडी के बढ़ते खर्च और मकान किराये की परेशानी बताई.
राहुल गांधी ने ग्राफ के जरिए समझाया कि कैसे शिक्षा का बजट घटाया गया. उन्होंने कहा कि सात लाख करोड़ रुपये अरबपतियों के हाथ गए और डेढ़ करोड़ स्कॉलरशिप छीनी गईं. कार्यक्रम में 35 वर्ष तक के युवा शामिल हुए, जहां ‘विकास अनबिटेबल’ डांस ग्रुप और गायक राघव चैतन्य ने भी प्रस्तुति दी. कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे के बाद यह इस अभियान का पांचवां आयोजन था.
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
6 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
17 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines