इंदौर: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इंदौर आने पर राहुल गांधी व कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को नागदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर पुलिस की निशानदेही पर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है। फिलहाल इंदौर पुलिस उसे अपने साथ ले आई है।
यूपी से है आरोपी का कनेक्शन
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले भी कई लोगों को फोन व पत्र पर धमकी दे चुका है। पुलिस ने उसे तलाशने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी चेक किए। आधा दर्जन शहरों में होटल, लॉज, रेलवे स्टेशन में छापामारी की। आरोपी मूलतः उत्तरप्रदेश रायबरेली का रहने वाला है जो कि घर छोड़कर कई वर्षों से बाहर रहता था। वह खालसा स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इसी कार्यक्रम में कमलनाथ भी शामिल हुए थे, जिसके बाद पंजाब से आए कीर्तनकार ने उनका विरोध किया था।
इस तरह नागदा पुलिस ने पकड़ा
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इंदौर आने पर जूनी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक पत्र के माध्यम से इंदौर शहर को दहलाने व राहुल गांधी और कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और लगातार एक शख्स को तलाश कर रही थी। आरोपी की लोकेशन नागदा मिलते ही पुलिस ने दया उर्फ प्यारे उर्फ नरेंद्र सिंह को पकड़ लिया।
एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने उन्हें एक फोटो भेजा था। फोटो के आधार पर नागदा पुलिस पिछले कुछ दिनों से उसे तलाश रही थी। गुरुवार को पुलिस को दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि इस हुलिए वाला व्यक्ति नागदा में बाईपास पर है। पुलिस मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई है।
व्यक्ति के पास मिले आधार कार्ड पर पता उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है। इंदौर क्राइम ब्रांच में जो नाम बताया था वही नाम वह व्यक्ति अपना बता रहा है। हालांकि इंदौर पुलिस द्वारा जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
13 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines