MP Prayagraj Train Cancel: अगर आप मध्य प्रदेश से प्रयागराज जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे ने प्रदेश से चलने वाली 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिससे हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। इन ट्रेनों के पोस्टपोन होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी होगी। रेलवे का यह फैसला मध्य प्रदेश के कई लोगों के लिए बड़ा झटका है। अब उन्हें महाकुंभ जाने के लिए दूसरी ट्रेनें या फिर कोई और व्यवस्था देखनी होगी।
कौन सी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित?
- 22-25 फरवरी, 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22911 इंदौर हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस
- 24-27 फरवरी, 2025 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस
- 25 फरवरी 2025 को उधना से चलने वाली ट्रेन नंबर 20961 उधना-बनारस सुपरफास्ट
- 26 फरवरी 2025 को बनारस से चलने वाली ट्रेन नंबर 20962 बनारस-उधना सुपरफास्ट
- 25 फरवरी 2025 को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन नंबर 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस
- 26 फरवरी 2025 को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस
- 25 फरवरी 2025 को भावनगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 12941 भावनगर-आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस
- 27 फरवरी 2025 को आसनसोल से चलने वाली ट्रेन नंबर 12942 आसनसोल-भावनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस
- 24 फरवरी 2025 को वेरावल से चलने वाली ट्रेन नंबर 12945 वेरावल-बनारस सुपरफास्ट
- 26 फरवरी 2025 को बनारस से चलने वाली ट्रेन नंबर 12946 बनारस-वेरावल सुपरफास्ट
- 26 फरवरी 2025 को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन नंबर 12947 अहमदाबाद पटना एक्सप्रेस
- 28 फरवरी 2025 को पटना से चलने वाली ट्रेन नंबर 12948 पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस
डायवर्टेड ट्रेन
26 फरवरी, 2025 को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 15559 दरभंगा-अहमदाबाद जनसाधारण एक्सप्रेस डायवर्टेड वाया वाराणसी-लखनऊ-कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना चलेगी।
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेल प्रशासन यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी ट्रेवल से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन पर फोन करके अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लें। इससे न केवल असुविधा से बचाव होगा बल्कि यात्रा के दौरान किसी भी समस्या से बचने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें– राजा भोज और रानी कमलापति की AI जेनरेटेड रील पर विवाद, मंत्री बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines