हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान देना पड़ा भारी: पद से हटाए गए IAS संतोष वर्मा, सख्त कार्रवाई के भी निर्देश

ब्राह्मण समुदाय को लेकर वर्मा की टिप्पणी के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका जवाब विभाग को असंतोषजनक लगा. लगातार मर्यादा-विहीन वक्तव्यों की वजह से जीएडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट जारी करने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

ब्राह्मण बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले IAS अधिकारी संतोष वर्मा पर आखिरकार सरकार की गाज गिर गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने उन्हें कृषि विभाग के उप सचिव पद से हटा दिया है. साथ ही उन्हें जीएडी पूल में बिना विभाग और बिना कार्य के अटैच कर दिया गया है. वहीं, वर्मा की बर्खास्तगी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 18 दिनों में संतोष वर्मा तीन बार विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आए थे. उनके ताजा बयान ने सवर्ण और ब्राह्मण संगठनों में तीखी नाराजगी पैदा कर दी थी. इसके बाद कई जगह प्रदर्शन हुए और सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा. मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत तौर पर इस मसले को संज्ञान में लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: 14 दिसंबर को होगा UP बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव? अमित शाह-जेपी नड्डा और RSS की बैठक से तेज हुई हलचल

विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से प्रमोशन लेने का भी आरोप


सिर्फ बयानबाजी ही नहीं, वर्मा के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर भी गंभीर आरोप हैं. विभागीय जांच में यह पाया गया है कि उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS पद पर प्रमोशन के लिए जाली व फर्जी दस्तावेज़ों का उपयोग किया था. उनके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण विभिन्न अदालतों में लंबित हैं. सूत्रों का कहना है कि विभाग ने इन आरोपों की फाइल अंतिम चरण में भेज दी है और केंद्र को वर्मा की बर्खास्तगी के प्रस्ताव में इन तथ्यों को भी शामिल किया जा रहा है.

विवादित टिप्पणी पर जवाब असंतोषजनक


ब्राह्मण समुदाय को लेकर वर्मा की टिप्पणी के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका जवाब विभाग को असंतोषजनक लगा. लगातार मर्यादा-विहीन वक्तव्यों की वजह से जीएडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट जारी करने का फैसला लिया है. अधिकारियों के अनुसार, वर्मा ने न केवल सेवा नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि अपने आचरण से प्रशासन की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola