पति कहता तू मेरे सामने बकरी और मै तेरे सामने ऊंट...शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Husband Tortured His Wife: पति की धमकियों से परेशान होकर पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

image - 2024-01-04T172856.994

Husband Tortured His Wife: मध्य प्रदेश के खंडवा में महिला थाने में एक अजीबोगरीब केस दर्ज हुआ है। पति के रोज- रोज के तानों से परेशान होकर महिला थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन उसे तलाक देने की धमकी देता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। इन सबकी वजह मेरी कम हाइट है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कम हाइट के लिए ताने मारता पति

महिला ने पुलिस को बताया कि कम हाइट होने की वजह से वह हमेशा मेरा अपमान करता है। मुझसे सारे रिश्ते खत्म करना चाहता है। ताने मारता है और कहता है कि मैं उसके सामने बकरी हूं और वह मेरे सामने ऊंट है। इस तरह की बातें वह मेरे सामने करता है। न मेरा फोन उठाता है, न मुझ लेने मायके आता है। मुझसे कोई बात भी नहीं करता है। मेरे पति की बहन और मेरी ननद भी मुझे कहती हैं कि मेरे भाई को तू पसंद नहीं है। पूरा परिवार मुझे प्रताड़ित करता है। रोज- रोज के तानों से परेशान  होकर महिला ने अपने पति रविन्द्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 लीगल कार्रवाई के बाद होगा फैसला

मामले को लेकर महिला थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत ने बताया कि एक शिकायत मिली है, जिसमें शादी के बाद हाइट को लेकर इशू है। महिला की हाइट कम होने के कारण उसका पति उसको रखना नहीं चाहता है। उसके पति को बुलाया गया है। दोनों की काउंसिलिंग होगी। अगर बात नहीं बनी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ