Morena Chhattisgarh Woman Forced Marriage: मध्य प्रदेश के मुरैना से शादी और मानव तस्करी से जुड़ा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक परिवार ने अपने बेटे की शादी के लिए पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से एक महिला को खरीदकर लाए। परिवार उन दोनों की शादी ही करवाने जा रहा था कि तभी रास्ते में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला के कहने पर 3 पुरुषों और 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है।
चैकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी चोरी
यह मामला मुरैना के शिवपुरी जिले के अमोला का है। जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर थाना बानमोर क्षेत्रांतर्गत बुद्धीपुरा पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने बुद्धिपुरा पॉइंट पर चेकिंग के लिए एक कार को रोका, चेकिंग के दौरान पुलिस को उसमें सवार एक महिला जोर-जोर से चिल्लाते दिखी। वह महिला चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगी कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ से है और ये सभी लोग उसे वहां से जबरदस्ती लेकर आए हैं और भरतपुर, राजस्थान ले जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार की तस्दीक की और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसके बारे में बताया।
यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन, इन सीटों पर होगा मुकाबला
क्या है मामला?
इस मामले की जांच कर रहे बानमोर के थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि अमोला शिवपुरी के रहने वाले रघुपति लोधी ने अपने बेटे रविन्द्र लोधी की शादी के लिए छत्तीसगढ़ से 1 लाख 30 हजार रुपये में 35 साल की महिला को खरीदकर ले आए। अमोला में महिला ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद रघुपति लोधी के दामाद भूपेन्द्र जाट की सलाह पर महिला को शादी के लिए भरतपुर ले जाने लगे। तभी बानमोर में पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 3 पुरुषों और 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 hr agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines