Madhya Pradesh Human Trafficking News : मध्य प्रदेश में बिना अनुमति चल रहे बालिका गृह से 26 बच्चियों के लापता होने की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष ने औचक निरीक्षण किया तो मामला पकड़ में आया। यह बालिका गृह बिना परमिशन के चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह पता भी लगा रही है कि कहीं मानव तस्करी से तो यह केस नहीं जुड़ा है।
राजधानी भोपाल के परवलिया इलाके में आंचल बालिका छात्रावास स्थित है। एक प्राइवेट एनजीओ का यह हॉस्टल है, जिसमें गुजरात, झारखंड, राजस्थान के साथ ही एमपी के सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट की बच्चियां रहती हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो अचानक से बालिका गृह पहुंचे और रजिस्टर चेक किया। इस रजिस्टर में 68 बच्चियों की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन उनमें से 26 बच्चियां गायब थीं।
यह भी पढ़ें : कौन है Kiran Reddy, जो गुजरात मानव तस्करी का सरगना
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस मामले में प्रियांक कानूनगो ने बालिका गृह के संचालक से पूछा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आयोग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है। इस मामले को लेकर प्रियांक कानूनगो ने मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो भी अपलोड किया और पूरे मामले की जानकारी भी दी है।
कांग्रेस ने एमपी सरकार पर बोला हमला
इस मामले में कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसे अवैध संरक्षण गृह फल-फूल रहे हैं। अब मानव तस्वरी का घिनौना खेल चल रहा है। भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर ही राजनीति करती आई है और उनके राज में ऐसी शर्मनाक गतिविधियां हो रही हैं।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
4 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
6 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
7 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
9 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines