---विज्ञापन---

हरदा हादसे के गुनहगार गिरफ्तार, पुलिस ने राजेश अग्रवाल को भाई के साथ पकड़ा

Harda Firecracker Factory Owner Rajesh Agarwal Arrested: पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल को उसके भाई के साथ गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

Harda Firecracker Factory Owner Rajesh Agarwal Arrested: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के गुनहगार गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल को राजगढ़ जिले से सारंगपुर से पकड़ लिया।

राजेश अग्रवाल राजू को उसके भाई सोमेश अग्रवाल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजेश अग्रवाल अपने भाई के साथ दिल्ली फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही धर-दबोचा। पुलिस ने इससे पहले इन आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की थी। आखिरकार गुप्त सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है।

---विज्ञापन---

इससे पहले पुलिस ने हरदा हादसे में एफआईआर दर्ज की थी। ये फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में स्थित है। सुबह करीब 11 बजे इसमें धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 200 से ज्यादा घायल हैं।

---विज्ञापन---

अवैध रूप से संचालित हो रही थी फैक्ट़्री 

बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। पिछले दिनों इसे सीज भी किया गया था, लेकिन इसके बाद फिर से ये चलने लगी। इस मामले में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। सीएम मोहन यादव ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं। वे हादसे के बाद घायलों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे। माना जा रहा है कि इस मामले में कलेक्टर-एसपी समेत कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

---विज्ञापन---

दूसरी ओर, आईजी नर्मदापुरम इरशाद वली ने बताया था कि फैक्ट्री संचालकों के पास लाइसेंस थे। हालांकि ये लाइसेंस का उल्लंघन किस प्रकार कर रहे थे, ये जांच का विषय है। इस फैक्ट्री के लिए चार लाइसेंस लिए गए थे। प्राथमिक जांच में फैक्ट्री संचालक की लापरवाही सामने आई है। यदि नियमानुसार काम किया जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

---विज्ञापन---

फैक्ट्री अनफिट थी

वहीं हरदा एसडीएम केसी परते ने कहा है कि फैक्ट्री अनफिट थी। यह वर्षाें से संचालित थी। इस फैक्ट्री के बारे में पूर्व में भी शिकायत मिली थी। जिसके बाद इसे सील भी किया गया था। बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री पट्टे की जमीन पर संचालित हो रही थी। इसके मालिक राजेश अग्रवाल राजू, सोमेश अग्रवाल सोमू और प्रदीप अग्रवाल हैं।

---विज्ञापन---

इस मामले को लेकर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हरदा की जिला कोर्ट ने इस व्यक्ति को 10 साल जेल की सजा सुनाई थी। ऐसे में वह फैक्ट्री को कैसे संचालित कर रहा था। केके मिश्रा का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

---विज्ञापन---

हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला प्रशासन ने गुमशुदा की तलाश के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एसडीएम हरदा के.सी. परते को 9425042205, तहसीलदार हरदा लवीना घाघरे को 7509756213 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक पंकज खत्री से 8770162348, पटवारी झनकलाल पंवार से 9746489702 और पटवारी उदयसिंह उइके से 9977360806 पर सम्पर्क किया जा सकता है। मोहन सरकार इस भीषण अग्निकांड पर सख्त है। सीएम बुधवार को हरदा का दौरा करेंगे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: हरदा की पटाखा फैक्ट्री का मालिक कौन? प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवाल

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हरदा में ब्लास्ट के बाद लोगों ने पेश की मिसाल, सड़क पर उतरकर संभाली ट्रैफिक की कमान, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: धमाके के बाद सड़क पर बिखरे मिले घायल, वीडियो देख कांप जाएंगी रूह

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: MP Blast Live: 2 घंटे तक होते रहे धमाके, मरने वालों की संख्‍या 11 हुई, जांच कमेटी गठ‍ित 

ये भी पढ़ें: ब्लास्ट से कांप गई ITI , मच गई भगदड़; देखिए कैसा था ब्लास्ट के बाद का मंजर 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना से मांगा गया हेलीकॉप्टर, आसपास राज्यों से बुलाए गए स्वास्थ्यकर्मी

First published on: Feb 06, 2024 11:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola