MP Crime News: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के एक बड़े सराफा कारोबारी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका ही सुनार है जिससे वह करीब 20 सालों से जेवरात तैयार करा रहा था। आरोपी मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। उसे सराफा कारोबारी ने करीब 3 साल पहले अपने पुश्तैनी गहने मरम्मत के लिए दिए थे। सोने के यह गहने हीरे जड़े हुए थे। इन्हीं गहनों को वह हड़प गया। इन गहनों की कीमत करीब 5.50 करोड़ रुपए है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर ASP अमित सांघी ने बताया कि सर्राफा बाजार में जैन ज्वेलर्स के नाम से सर्राफा कारोबारी मुकेश जैन की दुकान है। दिल्ली के करोल बाग में रहने वाला दिवाकर जाना सुनार है। उससे वह गहने बनवाते हैं। उनके पुश्तैनी गहने जिनमें 119 कैरेट हीरे जड़े हुए थे, उन्हें मरम्मत के लिए सुनार को दिया। 3 माह में उसने मरम्मत कर गहने वापस लौटाने की बात कही।
तीन माह बाद भी उसने गहने नहीं लौटाए। इसके बाद लॉक डाउन लग गया। इस दौरान उससे संपर्क नहीं हो पाया फिर वह कुछ दिन में पैसे लौटाने की बात करने लगा। इसके बाद में आरोपी से संपर्क हुआ तो उसने बताया कि उसे रुपए की जरूरत थी। इसलिए उसने गहने गिरवीं रखकर बाजार से पैसा व सोना उठा लिया।
जान से मारने की दी धमकी
इसकी एवज में वह 10 किलो सोना और तीन लाख ब्याज के वापस करने की बात कहने लगा। कुछ दिन पहले उसने रुपए लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद फरियादी ने कोतवाली थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
संबंधित खबरें
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
11 hrs agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
18 hrs ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
6 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
8 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
9 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
14 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
17 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
18 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
19 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines