Gwalior Woman Killed her Son In Illicit Relations: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक कलयुगी मां ने अपने बेटे को छत से फेंककर मौत के घाट उतार दिया। घरवालों को हादसे की कहानी सुनाकर बरगला दिया। लेकिन मरने के बाद मासूम बार-बार महिला के सपने में आने लगा। इसके बाद घबराई मां ने एक दिन पुलिस काॅन्स्टेबल के सामने अपना पूरा जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर में थाटीपुर थाना इलाके का है। तारामाई काॅलोनी निवासी ध्यान सिंह राठौड़ एमपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। ध्यान सिंह की शादी 2017 में भिंड निवासी ज्योति राठौड़ से हुई थी। घर में ज्योति अपने पति और 2 बच्चों के साथ रहती थी। इस बीच पत्नी के कहने पर ध्यान सिंह ने घर के नीचे पत्नी को एक दुकान खुलवा दी। पत्नी की बात मानकर ध्यान सिंह ने प्लास्टिक के सामान की दुकान खोल दी। लेकिन अचानक ज्योति ने बताया कि उसे दुकान पर बैठना ठीक नहीं लगता इसलिए अब दुकान बंद कर दीजिए। इस पर ध्यान सिंह ने पूरा सामान बिक जाने के बाद दुकान बंद करने की बात कही।
सपने में आने लगा मरा हुआ बेटा
इस बीच 28 अप्रैल को उसके बेटे जतिन की छत से गिर जाने के कारण मौत हो गई। परिजनों ने जतिन की मौत को हादसा समझा और कुछ दिन बाद सब कुछ सामान्य हो गया। बेटे की मौत के बाद ज्योति डरी और सहमी हुई रहने लगी। पति को लगा कि बेटे की मौत का सदमा धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन ज्योति की हालत रोज खराब होने लगी। ज्योति को यह आभास होता था कि घर में जतिन की आत्मा भटक रही है। इसलिए उसने सिपाही पति के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
बार-बार बयान बदलने से हुआ शक
सिपाही ध्यान सिंह को ज्योति ने बताया कि वह दुकान बंद करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे थे। इसलिए उसने 3 साल के बेटे को छत से धक्का दे दिया। ताकि वह यह साबित कर सके कि दुकान उनके लिए अशुभ है। ज्योति ने बताया कि वह जतिन की जान नहीं लेना चाहती थी। इसके बाद ध्यान सिंह ने पूरा सच सामने लाने के लिए ज्योति के बयान को रिकाॅर्ड करना शुरू कर दिया।
ध्यान सिंह ने घटना को लेकर ज्योति से सवाल किए तो वह अलग-अलग बयान देने लगी। इससे पति का शक और बढ़ गया। इसके बाद एक दिन उसने रोते हुए पति को सबकुछ सच-सच बता दिया। ध्यान सिंह ने मोबाइल में रिकाॅर्ड किए गए सबूतों के आधार पर थाटीपुर थाने में ज्योति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी।
आखिरकार सच आया सामने
पुलिस ने ज्योति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती के आगे ज्योति की एक नहीं चली और सारा सच पुलिस के सामने उगल दिया। उसने बताया कि अवैध संबंधों के चलते उसने अपने बेटे की हत्या की दी। पूछताछ में उसने बताया कि उसका पड़ोसी उदय से अवैध संबंध थे। 28 अप्रेल की शाम को घर में कोई कार्यक्रम था। पति समेत कई लोग मेहमानवाजी में व्यस्त थे। इस दौरान रात के समय ज्योति अपने प्रेमी से मिलने छत पर पहुंच गई। मां को छत पर आते देख जतिन भी पीछे-पीछे चला गया। उसने अपनी मां को प्रेमी की बांहों में बांहें डालते हुए देख लिया। इस पर ज्योति घबरा गई और उसने पोल खुलने के डर से बेटे जतिन को छत से गिरा दिया।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
16 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
17 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
17 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines