मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और पड़ोस की महिला के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग म्यूजिक सिस्टम पर पूरे मोहल्ले को सुना दी. इसके बाद जिस महिला की वो ऑडियो रिकॉर्डिंग थी, उसने आहत होकर ने जहरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया.
म्यूजिक सिस्टम पर बजाई प्राइवेट रिकॉर्डिंग
मृतका ममता यादव के परिजनों के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव से उसकी बातचीत और जान-पहचान थी. दोनों के बीच हुई बातचीत की कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरेंद्र के मोबाइल में सेव थी. आरोप है कि यह रिकॉर्डिंग सुरेंद्र की पत्नी रेखा के हाथ लग गई. इसके बाद रेखा ने गुस्से में आकर उस प्राइवेट बातचीत को म्यूजिक सिस्टम से कनेक्ट कर दिया और तेज आवाज में पूरे मोहल्ले को सुना दिया. इसके बाद से ही ममता गहरे सदमे और मानसिक तनाव में थी.
यह भी पढ़ें : ‘मूड खराब कर दिया…’, हनीमून पर पीरियड्स आए तो हैवान बना पति; लात-घूंसों से पीटा और दबाया गला
पति काम पर था, पीछे से खाया जहर
17 अगस्त को ममता का पति रामहेत यादव मजदूरी के लिए फल मंडी गया हुआ था और दोनों बच्चे स्कूल गए थे. इसी दौरान घर में अकेली ममता ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जब पति घर लौटा तो उसने ममता को उल्टियां करते हुआ देखा और उसके पास ही वहां जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी देखी. फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें : पति और बेटा देख रहे थे बिग बॉस, बीवी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मर्डर की साजिश, फिर दोनों को सुलाया मौत की नींद
परिजनों ने किया चक्काजाम
महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजन शव लेकर पुरानी छावनी पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया. परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र यादव, उसकी पत्नी रेखा यादव, भाई राजपाल यादव, देवर विनोद यादव और जूली यादव मिलकर महिला को काफी समय से ब्लैकमेल और प्रताड़ित कर रहे थे.
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
15 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines