Gwalior Wife Tried to Kill Third Husband: कहते हैं पति-पत्नी की जोड़ी स्वर्ग में बनती है, लेकिन एक पत्नी ने अपने पति की जिंदगी 5 महीने के भीतर ही नर्क बना डाली। पति ने अपने पति को मारने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन समय रहते उसकी जान बच गई। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यहां एक पत्नी ने अपने पति को जहर देकर मारने की कोशिश की।
कोल्ड ड्रिंक में मिलाई चूहामार दवाई
पत्नी ने इसके लिए पूरी प्लानिंग की, फिर घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पहले पति को कोल्ड ड्रिंक दी। इसमें उसने पहले से ही चूहामार दवा मिला रखी थी। जैसे ही पति ने ये कोल्ड ड्रिंक पी, उसकी हालत खराब हो गई। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो पत्नी घर से फरार हो गई। इसके बाद उसके घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि सुखद बात यह रही कि पति की जान बच गई। वह मौत के मुंह से बाल-बाल बच निकला।
Gwalior wife tried to kill third husband
तीसरी बार की शादी
अब उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पति मुरैना स्थित गांव भी पहुंच गया है। खास बात यह है कि 40 साल की पत्नी ने 10 साल छोटे युवक से पांच महीने पहले ही शादी की थी। वह पहले ही दो शादी कर चुकी थी। ये महिला का तीसरा पति है। घटना के बाद से आरोपी पत्नी फरार चल रही है। पति की शिकायत पर बहोड़ापुर थाने में केस दर्ज किया गया है। बहोड़ापुर CSP अशोक जादौन ने इसकी पुष्टि की है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
8 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
8 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
10 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
12 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
16 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines