Gwalior News: ग्वालियर में 12 वीं के छात्र को अंजान नंबर से आई वीडियो कॉल पर एक युवती से बात करना भारी पड़ गया। युवती ने खुद न्यूड होकर चैट की फिर उसका स्क्रीन शॉट भेजकर छात्र को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहली कॉल में युवती ने छात्र से पांच हजार रुपए की मांग की थी। यह सुनकर जब छात्र कॉल कट करने लगा तो युवती उसे धमकाने लगी, कि यदि उसने कॉल कट किया तो वह स्क्रीन शॉट वाइरल कर देगी।
छात्र ने घबराकर 2600 रुपए उसके बताए ई-वॉलेट में ट्रांजेक्शन कर दिए। इसके बाद युवती ने 10 हजार रुपए की डिमांड की। छात्र ने कॉल कट कर दिया। इसके बाद उसे 24 घंटे में अलग-अलग नंबर से कॉल आए। आखिर कार छात्र ने अपने परिजन को बताया और पुलिस की साइबर सेल में सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अंजान नंबर से आई कॉल
ग्वालियर शहर के चेतकपुरी निवासी 12वीं का छात्र है। दो दिन पहले रात को वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था, तभी रात करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया। जैसे ही उसने कॉल रिसीव किया तो वीडियो कॉल करने वाली एक युवती थी। पहले उसका सिर्फ चेहरा नजर आ रहा था। लेकिन जब छात्र ने युवती से उसका नाम और कॉल लगाने का कारण पूछा तो युवती ने मोबाइल खूद से दूर किया तो वह न्यूड थी।
अचानक अंजान नंबर से आई कॉल पर युवती को न्यूड देखते ही छात्र ने कॉल काटना चाहा तो युवती ने धमकी दी, कि अगर कॉल काटा तो वह उसका यह वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। अचानक हुई घटना से छात्र घबरा गया और इसके बाद युवती ने उससे पांच हजार रुपए की मांग की, लेकिन छात्र के पास इतने रुपये नहीं होने की वजह से उसने 2600 रुपए उसके बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी युवती उससे दस हजार रुपए की मांग करने लगी। तो छात्र ने परेशान होकर कॉल कट कर दिया।
नंबर बदल-बदलकर युवती कर रही थी कॉल
घबराए छात्र ने युवती का कॉल काटने के बाद सबसे पहले उसका नंबर ब्लॉक किया, तो दूसरे नंबर से उसके पास कॉल आने लगे। बार- बार कॉल आने की वजह से छात्र परेशान होकर रोने लगा। छात्र को इस हालत में देखकर उसके परिजन भी परेशान हो गये। उनको लगा उनका बच्चा किसी परेशानी में है, इस पर छात्र ने पूरी बात अपने परिजन को बताई। मामले का पता चलते ही कॉल करने वालों से बात की और साफ कह दिया कि वह रुपए देने नहीं जाने वाले और इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। इसके बाद कॉल कट गया और छात्र के परिजन साइबर सेल पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
12 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines