MP News: अपने निराले अंदाज के लिए मशहूर शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की एक बार फिर से अलग तस्वीर सामने आई है। सेवा नगर इलाके में नई शराब दुकान खुलने से नाराज महिलाएं मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर पर धरना देने के लिए पहुंच गई। जब मंत्री अपने घर पहुंचे तो उन्होंने धरना दे रही महिलाओं को जल्द दुकान शिफ्ट करने की समझाइश दी। मंत्री की समझाइश के बाद महिलाओं ने अपना धरना खत्म किया और सभी रहिवासी घर रवाना होने लगे। गर्मी का वक्त देखते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सभी महिलाओं को अपनी कार से घर छुड़वाया।
नई दुकान का विरोध शुरू
ग्वालियर के सेवा नगर इलाके में रहने वाले लोग इन दिनों नई शराब दुकान खोलने से परेशान है। बीते 1 महीने से रहवासी इस नई शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने बात को नहीं सुना तो नाराज होकर लोग ऊर्जा मंत्री का घर घेरने पहुंच गए। मंत्री के हजीरा स्थित घर के बाहर दर्जनों महिलाएं धरने पर बैठ गई। इन महिला पुरुषों ने शराब दुकान के खिलाफ मंत्री के घर के बाहर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि सेवा नगर में जो नई शराब दुकान खुली है, उसके पास ही मंदिर है वहीं स्कूल भी है। शराब दुकान में आने वाले ग्राहकों और शराबियों से लोगों को भारी परेशानियां हो रही है। लिहाजा इस दुकान को बंद कर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए।
कार में बिठाकर भेजा घर
शराब दुकान के विरोध में महिलाएं धरना देने के लिए मंत्री के घर पहुंची तब मंत्री घर में मौजूद नहीं थे। वहां मौजूद स्टाफ ने महिलाओं को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर घर भेजना चाहा लेकिन महिलाएं तैयार नहीं थी। महिलाएं मंत्री से मुलाकात के लिए अड़ी हुई थी, जब 2 घंटे के बाद मंत्री तोमर अपने घर पहुंचे तो उन्होंने महिलाओं से क्षमा मांगी, मंत्री ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह सरकार और आबकारी मंत्रालय से बात कर इस शराब दुकान का कोई हल निकालेंगे।
मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद महिलाएं अपने अपने घर के लिए रवाना हुई। दोपहर के वक्त धूप ज्यादा होने की वजह से उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इन महिलाओं को अपनी ही गाड़ियों से घर रवाना किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह महिला है मेरी बहन है मेरी माता है बेटियां है। इनकी समस्या दूर करना मेरा फर्ज है तो इन्हें घर तक छोड़ने की जिम्मेदारी भी मेरी है।
सिंधिया समर्थक मंत्री हैं प्रद्युम्न सिंह तोमर
बता दें कि प्रदुमन सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा सीट से विधायक और शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी अजीबोगरीब कामों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। कांग्रेस सरकार में जब प्रद्युम्न मंत्री थे तो वह खुद नालों में उतर कर सफाई करते नजर आते थे। जबकि भाजपा सरकार में आने के बाद भी वह बिजली दफ्तरों में टॉयलेट साफ करते दिखे। कभी रात के वक्त अपने इलाके में लोगों से पेयजल सीवर की समस्या जानने के लिए मिलने पहुंचते हैं।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
26 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
40 mins agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines