हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP के ग्वालियर में बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 की मौत और 39 घायल

मध्य प्रदेश में आज अष्टमी के मौके पर हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. हादसा शीतला माता मंदिर के पास हुआ, जिसमें ट्रक ने लोगों को कुचला और अनियंत्रित होकर पलट गया. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
लोगों को कुचलने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराया और पलट गया. Credit- ScreenGrab

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास रात करीब 1 बजे बड़ा हादसा हुआ. शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के मौके पर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे ट्रक ने टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और 39 घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में मंदिर के पास ड्यूटी पर तैनात 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. वहीं लोगों को कुचलने के बाद ट्रक बेकाबू होकर मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकराकर पलट गया. ग्वालियर SSP धर्मवीर सिंह हादसे की पुष्टि की है और केस दर्ज कराके जांच शुरू कर दी है. ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान भी मौके पर पहुंचीं और RTO से ट्रक की जांच कराने का आदेश दिया है.

पुलिस बैरिकेड तोड़कर भीड़ में घुसा था ट्रक

ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह के अनुसार, हादसा छिनोर रोड पर हुआ है. छिनोर की ओर से मंदिर आने वाली ढलान वाली सड़क पर अकसर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, जिसे नवरात्रि के दिनों में वाहनों के लिए बंद किया हुआ था. लेकिन रात करीब 1:30 बजे धान से भरा एक ट्रक आया, जिसे वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका. लेकिन ट्रक बैरिकेड तोड़कर निकल गया और भीड़ में घुसकर लोगों को कुचलते हुए निकल गया. इसके बाद वह मंदिर की बाहरी दीवार से टकरा गया. हादसे में 14 लोगों ने जान गंवाई है और 5 से ज्यादा घायलों को फ्रैक्चर हुआ. हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें लगी हैं.

क्यों और किसकी लापरवाही से हुआ हादसा?

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे हादसा होने की खबर मिली थी और मौके पर पहुंची तो वहां का मंजर काफी खौफनाक था. नवरात्रि के चलते मंदिर के आस-पास बैरियर और पुलिस चेकपॉइंट थे. लेकिन ट्रक बैरिकेड तोड़कर मंदिर के बंद रास्ते पर पहुंच गया. ऐसा क्यों, कैसे और किसकी लापरवाही से हुआ, इसकी जांच करने का निर्देश दिया है. ट्रक किसका है, कहां से कहां जा रहा था, ड्राइवर कौन था और क्या वह नशे में था? इस सवालों का जवाब तलाशने के लिए RTO को निर्देश दिया है. क्या ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आई थी, जो बाईं ओर मुड़ते हुए बेकाबू हो गया. सुरक्षा व्यवस्था में बरती गई लापरवाही के लिए कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola